अजगर समाज ने छेड़ी इस सदी की सबसे बड़ी नई मुहिम,जाने क्या है सबसे बड़ी मुहिम

अजगर समाज अ-अहिर,ज-जाट,ग-गुर्जर,र-राजपूत••••अजगर समाज ने छेड़ी इस सदी की सबसे बड़ी नई मुहिम

विरेन्द्र चौधरी 

NOIDA।संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम अजगर (क्षत्रिय एकता) समाज के उत्थान में, प्रकाश कॉलेज एंड हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में 01 अक्टूबर, 2023 को आये सभी गणमान्य अथितियों का तहेदिल से हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा आपने समाज के लिए अपना कीमती समय दिया हम  बहुत आभार प्रकट करते है।

अवकाश प्राप्त कर्नल सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सदी की सबसे बड़ी नई मुहिम है, संसार में इस अनोखे सामाजिक कार्य को करने के लिए आपसी भाईचारा, अमन-शांति, आर्थिकता, सामाजिकता, भौगोलिकता, नैतिकता, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सद्भावना का फिर से उदय करना ही हमारा फर्ज है।

 अनेकता में एकता परिवार को मजबूती से जोड़ने का कार्य कर, अंतर्जातीय समाज में विवाह कर उसे मजबूती प्रदान करना प्राथिमकता  है l  देश की संस्कृति आपसी भाईचारे पर निर्भर करती है, इसी भाईचारे का पुनर्गठन करना है l श्री छोटू राम जी एवं श्री चरण सिंह जी के सपने को साकार करने के लिए यह कार्यक्रम है जो काफी सफल रहा। आज आमंत्रित परिवारो का अंतर्जातीय समाज में शादी करने पर भव्य स्वागत किया।अजगर समाज देश के अनेक हिस्सो मे सोशल मीडिया के माध्यम से इस क्रांति को अपने परिवार तक पहुंचाने का कार्य बड़ी तेजी से कर रहा है।

अजगर (अहीर, जाट, गुर्जर, राजपूत समाज की अध्यक्षता, हरीश चंद भाटी ,  संयोजक, राधाचरण भाटी, आयोजन डॉ वी. एस. चौहान,  संचालन, सतपाल यादव,  कर्नल सुधीर कुमार द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप सज अजय चौधरी, देवेंद्र खटाना, देवेंद्र यादव, सतीश गुलिया  वीरपाल जाट, ठाकुर एन. पी. सिंह, सत्यप्रकाश विकल, शीशपाल यादव, गविनद्र तालान, , कैप्टन लोकेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कटारिया, गौरव यादव, परमेन्द्र आर्य, डॉ सुरेंदर, प्रीति चौधरी, कल्पना यादव आदि  गणमान्य उपस्थित  रहे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश निर्माण की जंग में शामिल होने के लिए संपर्क करें, विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 9410201834/8057081945



Comments