चौधरी चरण सिंह चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत दीनबंधु सर छोटू राम राजा महेंद्र प्रताप को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए-भगत सिंह वर्मा

जाटों को एक होकर गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंतल कराने के लिए संघर्ष करना होगा ••••चौधरी चरण सिंह चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत दीनबंधु सर छोटू राम राजा महेंद्र प्रताप को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए-भगत सिंह वर्मा

Virendra Chaudhary 

सहारनपुर -आज मेरठ में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि जाट जाति सदियों से देश और किसानों के लिए लड़ाई लड़ती आ रही है। आज फिर किसान और देश को बचाने के लिए जाटों को एक होकर संघर्ष करना होगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंतल कराने के बाद लिए सभी जाटों को एकजुट होकर अन्य जातियों को भी साथ लेकर संघर्ष करना होगा। भगत सिंह वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय जाट sanसद के माध्यम से केंद्रीय नौकरियों में जाटों को आरक्षण दिलाने और महान किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत राजा महेंद्र प्रताप दीनबंधु सर छोटू राम को मरणोपरांत भारत रत्न दिलाने की मांग की। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसान बचेगा तो देश बचेगा देश के अन्नदाता किसानों की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है।


Comments