पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण से ही किसानों की समस्याएं हल होगी - भगत सिंह वर्मा

अन्नदाता किसानों की समस्या हल कराने तक संघर्ष जारी रहेगा••••पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण से ही किसानों की समस्याएं हल होगी••••योगी सरकार गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंतल तत्काल घोषित करें भगत सिंह वर्मा

गंगा नगर में किसानों को संबोधित करते भगत सिंह वर्मा 
विरेन्द्र चौधरी 

मेरठ -आज यहां गंगानगर में एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में सरकारों की गलत नीतियों के कारण कर्ज बंद होकर आत्महत्या कर रहा है। जो दिल्ली में बैठे हुए बड़े नेताओं और अधिकारियों के लिए शर्मनाक बात है। 

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसनो की क्रयशक्ति बढ़ाने से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है। देश व किसानों को बचाने के लिए केंद्र सरकार किसानों के सभी कर्ज माफ करें किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाए राष्ट्रीय किसान आय आयोग का गठन करें। बुजुर्ग किसानों को ₹5000 प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन दिलाए। मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए। सभी किसानों के सरकार द्वारा इंश्योरेंस करा कर 10 लाख रुपए तक के हेल्थ कार्ड बनवाये जाए। सरकार द्वारा ध्यान देकर खेती को लाभकारी बनाया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी जी से गन्ने की लागत को देखते हुए गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंतल तत्काल घोषित करने की मांग की और उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों पर बकाया 4 000 करोड रुपए गन्ना भुगतान तत्काल दिलाने की मांग की। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि शुगर कंट्रोल ऑर्डर 1966 के अनुसार प्रदेश और देश की जो चीनी मील गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान नहीं करती हैं उन्हें 15% वार्षिक ब्याज गन्ना किसानों को देना चाहिए। उत्तर प्रदेश की 121 चीनी मिलों पर पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज 16500 करोड रुपए बकाया है। जिसे दिलाने के लिए सरकार गंभीर नहीं है जबकि माननीय हाईकोर्ट में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी चीनी मिलों को ब्याज देने के आदेश किए हुए हैं। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार किसान और गरीब विरोधी हैं। 

भगत सिंह वर्मा ने सरकार चीनी मिल मालिक गन्ना विभाग को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गन्ने का मूल्य ₹600 कुंतल नहीं किया गया और गन्ना भुगतान व ब्याज नहीं दिलाया गया तो किसान सड़कों पर जाकर बड़ा आंदोलन करेंगे। 

बैठक की अध्यक्षता विकास तोमर ने की और संचालन भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश महामंत्रीआसिम मलिक ने किया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अशोक मलिक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिरोज खान रामशरण चौधरी सुधीर चौधरी अभिमन्यु त्यागी महेंद्र सिंह नीरज सैनी महेंद्र सिंह हरपाल सिंह हाजी साजिद हाजी सुलेमान प्रदेश सचिव आदित्य चौधरी वसीम जहीरपुर महाराज सिंह एडवोकेट नरेश कुमार एडवोकेट आदि ने भाग लिया।


Comments