भाजपा के शासन में दलित के मुंह पर किया जा रहा पेशाब •• भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो बदल देगी संविधान :: राहुल भारती

भाजपा के शासन में दलित के मुंह पर किया जा रहा पेशाब••••भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो बदल देगी संविधान :: राहुल भारती

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर। समाजवादी अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर राहुल भारती ने कहा भाजपा शासन में दलित समाज सर्वाधिक त्रस्त है।

राहुल भारती ने सपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा शासन में दलित समाज सर्वाधिक त्रस्त है। भाजपा शासन ने दलितों को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया है। छत्तीसगढ़ में खुलेआम दलित के मुंह पर पेशाब कर दलितों को अपमानित करने का काम किया जा रहा था है। उन्होंने शंका जाहिर करते हुए कहा कि अगर तीसरी बार भाजपा सत्ता में आ गयी तो संविधान बदलने का काम कर दिया जायेगा। भारती ने कहा सपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो दलित, पिछड़ा वर्ग , अल्पसंख्यक वर्ग "PDA" बनाकर सबको सम्मान और स्वाभिमान देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गठबंधन भाजपा को परास्त करने जा रहा है।

आज पार्टी कार्यालय में सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी द्वारा गौरव जुनेजा को अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव नामित किया।

प्रेस वार्त्ता में वरिष्ठ सपा नेता इसरार चौधरी,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी,सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव सुरैय्या खान,हिना सिद्धीकी, राजीव भारती,हसीन कुरैशी, विजेन्द्र विश्वकर्मा,कटार सिंह कोरी सहित दर्जनों पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

पश्चिम प्रदेश निर्माण आंदोलन में शामिल होने के लिए संपर्क करें, विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 9410201834

Comments