नौ कन्याओं की पूजा पश्चात नीर पाल बोले मां सबकी रक्षा करती है

  नौ कन्याओं की पूजा पश्चात नीर पाल बोले मां सबकी रक्षा करती है

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर,22 अक्तूबर। हकीकत नगर कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने नवरात्रि के आठवें दिन और दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर नौ कन्याओं की पूजा अर्चना की।नौ कन्याओं को बैठाकर उनका सम्मान किया गया।उनको भोजन करवाया।

      चौ नीरपाल सिंह ने बताया कि इस दौरान माता रानी से जयंत चौधरी की दीर्घायु और स्वस्थ रहने की भी कामना की गई।उन्होंने कहा कि मां सबकी रक्षा करती है।मां के आंचल में जो संतोष मिलता है वो किसी स्वर्ग से कम नहीं होता।उसमे जीवन की सारी खुशियां समाहित होती है।

या देवी सर्वभुतेषु माहगौरीरूपेण संस्थिता ।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

अष्टम नवरात्र माँ महागौरी जी के पूजन से शारीरिक क्षमता का विकास होने के साथ मानसिक शांति भी बढ़ती है। माता के इस स्वरूप को अन्नपूर्णा, ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी भी कहा जाता है।

यदि चाहते हो उन्नति और खुशियों में प्रवेश 

तो मिलकर मांगो पश्चिम प्रदेश   :: निरंजन बालियान 

      


Comments