हमारी दीपावली तो उसी दिन होगी जिस दिन.…...

डी पी सिंह 
मेरठ। आज दीपावली का त्यौहार है,सभी देशवासियों को प्रणाम करते हैं मुबारकबाद देते हैं। लेकिन हमारी दीपावली कब होगी ये अपने आप में बड़ा सवाल है। 

पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन गाजियाबाद सत्य पाल सिंह यादव केंद्रीय अध्यक्ष पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने कहा दीपावली खुशियों का त्यौहार है, भगवान श्रीराम के आगमन का त्यौहार है। यादव ने कहा आज हम त्यौहार के पावन पर्व पर भी उदासीन है। एडवोकेट यादव ने कहा अगली दीवाली आपकी आज़ादी के साथ होगी,ऐसा हम आपसे वादा करते हैं।

विरेन्द्र चौधरी पत्रकार आंदोलनकारी पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा व रिटायर्ड कर्नल सुधीर ने आपस में दीपावली की मुबारकबाद देते हुए कहा,करें यार ये बता पश्चिम प्रदेश में दीपावली कब मनेगी। जाहिर है जब उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन होगा, हमारे उत्तर प्रदेश की दीपावली उसी दिन होगी। 

विरेन्द्र चौधरी ने कहा पश्चिम उत्तर प्रदेश में जो Heart of Hindustan है, वो अपनी दीपावली की बाट जोह रहा है, पश्चिम प्रदेश में उस दिन जबरदस्त पटाखों के साथ दिवाली मनाएंगे जिस दिन हमारा पुर्नगठन होगा, हम अपने बच्चों को,अपनी नस्लों को पुर्नगठन के बाद आर्थिक आज़ादी का तोहफा देंगे।

कर्नल सुधीर कुमार (अ०प्रा०) केंद्रीय महासचिव पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा ने कहा दीपावली मनोत्सव का त्यौहार है, लेकिन हम आंदोलित है ऐसी दिवाली के लिए,जब हम कह सके, संदेश दे सके आज हम अपना मुख्यमंत्री,अपना हाईकोर्ट,अपनी विधानसभा अपने विधायक अपने सांसद आपको सौंप रहे हैं। कर्नल सुधीर ने कहा परम्परागत त्योहार तो हम मना रहे हैं, लेकिन असली दिवाली उसी दिन होगी,जब पश्चिम प्रदेश का पुनर्गठन होगा।


Comments