आजादी के बाद से आजतक किसी राजनीतिक दल ने नहीं किया पश्चिम के साथ न्याय••शिक्षक संजीव बालियान होंगे पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा में शामिल

शिक्षक संजीव बालियान होंगे पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा में शामिल •• पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए होंगे आंदोलन में शामिल •• आजादी के बाद से आजतक किसी राजनीतिक दल ने नहीं किया पश्चिम के साथ न्याय

विरेन्द्र चौधरी 

 बुढ़ाना। शिक्षक संजीव बालियान ने कहा जब तक उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन हो पश्चिम उत्तर प्रदेश निर्माण नहीं होगा,तब तक छात्रों का भविष्य अंधकारमय ही रहेगा। इसके लिए वे पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा में शामिल होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए संघर्ष करेंगे।

शिक्षक संजीव बालियान ने दिल्ली डॉन के सम्पादक विरेन्द्र चौधरी से बात करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश शिक्षा का हब तो है लेकिन प्राईवेट संस्थानों का है। प्राईवेट शिक्षा संस्थानों में शिक्षा मंहगी है, इसलिए गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा पूर्वी उत्तर प्रदेश में सरकारी यूनिवर्सिटीज की बहुतायत है, इसलिए वहां के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे उच्च शिक्षा लेकर अच्छी नौकरियां हासिल करने है। ये पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा वे पश्चिम प्रदेश निर्माण संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने को तैयार हैं।

शिक्षक संजीव बालियान ने कहा देश की आजादी के बाद से आज तलक पूरब की राजनीति ने पश्चिम के साथ न्याय नहीं किया जबकि सब जानते है पश्चिम के राजस्व से ही उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक, शासनिक व्यवस्था चल रही है। उन्होंने कहा पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने जो पश्चिम प्रदेश विभाजन की लड़ाई छेड़ी है,वो समय की मांग है और इस लड़ाई में वो शामिल होकर पश्चिमी प्रदेश निर्माण की लड़ाई में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

बुढ़ाना क्षेत्र के लोग पश्चिम प्रदेश निर्माण आंदोलन से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर +919084314010 पर संपर्क कर सकते हैं 

Comments