उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन नहीं तो केन्द्र में भाजपा भी नहीं: विरेन्द्र चौधरी, हमें हक और न्याय चाहिए: साबिर अली खान

 उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन नहीं तो केन्द्र में भाजपा भी नहीं: विरेन्द्र चौधरी, हमें हक और न्याय चाहिए: साबिर अली खान 

डी पी सिंह

सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष व सहारनपुर कार्यवाहक अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा अब हमें प्रदेश पुनर्गठन के अलावा कुछ मंजूर नहीं। अगर केंद्र सरकार से हमें हमारा हक और न्याय नहीं मिलता,तो उत्तर प्रदेश आंदोलन भाजपा को बड़ा नुकसान देगा।

आंदोलनकारी विरेन्द्र चौधरी पत्रकार ने कहा पूरा उत्तर प्रदेश विभाजन की मांग कर रहा है,24 करोड़ लोगों की इस मांग को पिछले 72 सालो से लटकाया जा रहा है,जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा अगर अब भी प्रदेश का पुनर्गठन नहीं होता तो उत्तर प्रदेश में भाजपा का जबरदस्त विरोध होगा और भाजपा को केंद्र में जाने से रोका जायेगा। प्रदेश विभाजन के आंदोलनकारी संगठन उसी पार्टी का समर्थन करेंगे जो प्रदेश पुनर्गठन की बात करेगी।

 पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के सहारनपुर प्रभारी साबिर अली खान ने कहा हमारे देश के संविधान में भी छोटे प्रदेश की बात कही गई है, फिर भी आज तक उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन नहीं किया गया,ये उत्तर प्रदेश की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा अगर हमें न्याय और हमारा हक नहीं मिलता है तो विरोध करने का हमारा हक है,हम विरोध करेंगे और लोकसभा चुनाव में उसी को जितायेंगे जो प्रदेश पुनर्गठन की बात करेगा।


Comments