चलो सहारनपुर अपने पश्चिम प्रदेश के भविष्य की नींव रखने -- हरीश चंद भाटी पूर्व केंद्रीय मंत्री

चलो सहारनपुर अपने पश्चिम प्रदेश के भविष्य की नींव रखने •• आठ करोड़ नागरिकों के भविष्य के लिए है पश्चिम प्रदेश निर्माण आंदोलन -- हरीश चंद भाटी पूर्व केंद्रीय मंत्री

 विरेन्द्र चौधरी 

नोएडा। चलो सहारनपुर अपने पश्चिम प्रदेश के भविष्य की नींव रखने। 9 दिसंबर से सहारनपुर के मां शाकम्बरी देवी मंदिर से पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा का शुभारंभ होगा। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री हरीश चंद भाटी ने कही।

हमारे संवाददाता से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री हरीश चंद भाटी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समय का सबसे बड़ा मुद्दा है। कईं देशो से बड़े उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन बहुत पहले हो जाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड जब से अस्तित्व में आये है, वहां विकास ने गति पकड़ ली है,जिस दिन उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन होगा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश देश का सबसे विकसित राज्य होगा, यहां प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी जिससे सामाजिक विकास भी निश्चित तौर पर बढ़ेगा।

हरीश चंद भाटी ने कहा उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन यहां के आठ करोड़ नागरिकों के भविष्य की लड़ाई है, इसमें सभी नागरिकों, युवाओं जाति, धर्म, सम्प्रदाय व राजनीति से ऊपर उठकर आंदोलन में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा सहारनपुर के मां शाकम्बरी देवी मंदिर से जो पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है,वो पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए निर्णायक आंदोलन होगा। जब तक उत्तर प्रदेश पुनर्गठन नहीं हो जाता, लड़ाई को तेज किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल हो क्योंकि पश्चिम प्रदेश निर्माण के बाद सबसे अधिक फायदा युवाओं को ही मिलेगा।


Comments