पश्चिम वालों जाग जाओ नहीं तो तुम्हारे हाथ में घंटा ही आयेगा :: विरेन्द्र चौधरी

 पश्चिम वालों जाग जाओ नहीं तो तुम्हारे हाथ में घंटा ही आयेगा :: अब जागो पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा के समर्थन में खड़े हो •• विरेन्द्र चौधरी 

डी पी सिंह/अवनीश धीमान 

सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष व कार्यवाहक अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने पश्चिम प्रदेश के युवाओं को नसीहत करतें हुए कहा कि चोर बहुत होशियार होते हैं। जब वे भैंस चुराते हैं तो सर्वप्रथम वे भैंस के गले से घंटे को खोलते हैं। फिर एक चोर घंटा बजाते हुए पश्चिम की ओर जाता है और बाकी चोर भैंस को पूर्व की ओर ले जाते हैं।गांव के लोग घंटे की आवाज सुनकर पश्चिम की ओर भागते हैं तो आगे जाकर चोर घंटे को फैंककर चला जाता है। इसलिए गांव वालों के हाथ में सिर्फ़ घंटा ही आता है और चोर भैंस चुरा ले जाते हैं।

विरेन्द्र चौधरी आंदोलनकारी ने कहा हमारी भैंस शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व्यवस्था, शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था हैं।भैंस का घंटा,भटकाने वाले मुद्दे, मंदिर - मस्जिद, हिंदू - मुस्लिम, श्मशान - कब्रस्तान, बिहारी - गुजराती, हरा - भगवा, नकली राष्ट्रवाद और देशभक्ति का ढोंग हैं। उन्होंने कहा मेरी बात को गहराई से सोचें अगर ठीक लगे तो पश्चिम प्रदेश निर्माण आंदोलन से जुड़े ताकि आपको मूलभूत सुविधाएं जो आपका हक है,मिल सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आगामी 09 दिसंबर को  सहारनपुर के मां शाकम्बरी देवी मंदिर से पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो शामली होते हुए पूरे पश्चिम प्रदेश में जागरूकता अभियान चलायेगी। आप सभी इस यात्रा के समर्थन में खड़े हो,चाहे चले चार कदम चले जरूर। क्योंकि ये यात्रा आपके भविष्य के लिए ही है। उन्होंने कहा यात्रा के समर्थन के लिए आप 8057081945 नंबर पर काल करके या व्हाट्स एप पर जानकारी ले सकते है।

Comments