पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न दिया जाए ••••चौधरी चरण सिंह जी के विचारों और आदर्शों पर चलकर ही देश विकसित भारत बन सकता है भगत सिंह वर्मा

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न दिया जाए ••••चौधरी चरण सिंह जी के विचारों और आदर्शों पर चलकर ही देश विकसित भारत बन सकता है भगत सिंह वर्मा

विरेन्द्र चौधरी/वीरेंद्र भारद्वाज 

सहारनपुर -आज यहां ग्राम गंगदासपुर जाट में राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को याद करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री किसानों मजदूरों व गरीबों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी ने भारतवर्ष को आर्थिक रूप से मजबूत करने किसानों और गरीबों की आवाज को बुलंद करने के लिए देश में 6 दशक से अधिक ईमानदारी और आदर्शों के आधार पर राजनीति की। आज एक बार फिर भारतवर्ष को विकसित देश बनाने के लिए चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों और विचारों पर राजनीति करने की आवश्यकता है। 

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गरीबों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को केंद्र सरकार भारत रत्न देकर सम्मानित करें जिसके वे असली हकदार है। गोष्ठी में गोष्ठी में चौधरी बाबूराम भूपेंद्र सिंह पदम सिंह आजाद सिंह पप्पू सुमित वर्मा चौधरी वीरपाल सिंह प्रमोद चौधरी चौधरी लहरी सिंह विहान चौधरी विक्रमादित्य चौधरी प्रहलाद सिंह सुशील कुमार भगत जी सुरेंद्र प्रधान रविंद्र चौधरी आदि ने भाग लिया।


Comments