चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाना उस दिन सफल होगा जिस दिन..... साबिर अली खान

चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाना उस दिन सफल होगा जिस दिन..... साबिर अली खान 

विरेन्द्र चौधरी 

 सहारनपुर। पूरे प्रदेश में जाट बिरादरी द्वारा ही नहीं प्रशासनिक, शासनिक स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई,ये मुबारक मौका है,कि प्रदेश सरकार द्वारा हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सम्मान दिया। लेकिन इस सम्मान की सार्थकता को भी समझना होगा कि यह सम्मान कब और कैसे बरकरार रहेगा। ये बात पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के मंडल अध्यक्ष साबिर अली खान ने कही।

मोर्चा के मंडल अध्यक्ष साबिर अली खान का कहना है कि चौधरी चरणसिंह पूर्व प्रधानमंत्री का सपना और प्रशासनिक शासनिक स्तर पर चौधरी साहब की जयंती मनाना सफल होगा, जब मेरे भारत में कोई किसान कर्ज के कारण आत्महत्या नहीं करेगा। किसान खुशहाल होगा। आप सभी जानते हैं भारत में किसान ही भारत की आर्थिक लाइफ लाइन है और किसान ही सबसे ज्यादा परेशान है। उन्होंने कहा जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा,तब तक भारतीय समाज खुशहाल नहीं हो सकता।

साबिर अली खान ने कहा चौधरी चरण सिंह का सपना था कि उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन हो, छोटे-छोटे राज्य बने ताकि चहुंमुखी प्रगति और विकास हो सके। उन्होंने कहा पश्चिम प्रदेश के पुर्नगठन के बाद हम सरकार पर दबाव बनायेंगे कि किसान को उसकी फसल का दाम लाभ सहित देंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मारीशश बहुत छोटा देश है। वहां की सरकार किसानों को खेत पर ही उनकी फसलो का दाम मुहैया कराती है। उसी तरह छोटा राज्य बनने पर किसानों को उनके खेतों पर ही लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराया जा सकेगा। जिस दिन ऐसा हो गया उस दिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाना पूर्णतया सफल होगा अन्यथा इसे सरकारी ड्रामा ही समझा जायेगा।


Comments