पश्चिम प्रदेश को अलग प्रदेश बनाने को करेंगे दिल्ली का घेराव,एम एल सी ऋषि पाल ने कहा नया राज्य का कमजोर वर्गों को मिलेगा फायदा

 पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा को दिया अलीगढ़ के एम एल सी ऋषि पाल ने समर्थन,कहा वो आंदोलन के समर्थन में •• कब तक ढोएंगे हम समस्याओं का बोझ •• सत्यपाल यादव, अपनी आवाज़ केन्द्र तक पहुंचाने के लिए करेंगे दिल्ली का घेराव •• कर्नल सुधीर

विरेन्द्र चौधरी/वीरेंद्र भारद्वाज 

अलीगढ़। पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा की निर्माण यात्रा शाकुम्भरी देवी से प्रारम्भ होकर आज अलीगढ़ पहु़ंची। यात्रा में शामिल आंदोलनकारियों ने अलीगढ़ के एम एल सी ऋषि पाल जी के कार्यालय पहुंच कर उत्तर प्रदेश पुनर्गठन पर विचार-विमर्श किया। ऋषि पाल जी ने स्वीकार किया कि उत्तर प्रदेश पुनर्गठन के बाद नया राज्य विकास करेगा।

इस अवसर पर MLC ऋषि पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश से अलग होकर नये राज्य का सबसे अधिक फायदा कमजोर और पिछड़े वर्गों को होगा। क्योंकि नये राज्य में नयी सरकार होगी और राज्य के हिसाब से नयी नीतियां बनायेगी। उन्होंने हाईकोर्ट बैंच की मांग को न्यायोचित ठहराते हुए कहा कि पश्चिम प्रदेश बनेगा तो हाईकोर्ट भी हमारा होगा,सभी विभागों के मुख्यालय पश्चिम प्रदेश में ही होंगे जिससे कानून व्यवस्था व प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार निश्चित है। उन्होंने निर्माण यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि वो पश्चिम प्रदेश निर्माण में उनका समर्थन करते हैं जो लोग प्रदेश पुनर्गठन के लिए आंदोलन चला रहे है।

इस अवसर पर निर्माण मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सत्य पाल यादव ने कहा कि बड़े राज्य में समस्याओं का अंबार है, आखिर हम कब तक समस्याओं का गट्ठर को उठायेंगे। मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अ०प्रा० कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि इस यात्रा से आमजन में जागरूकता पैदा होने लगी है और लोग आंदोलन से जुड़ने लगे है। उन्होंने कहा कि निर्माण मोर्चा सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए जल्दी ही दिल्ली का घेराव की रणनीति बना रहा है। इसमें सभी धर्मों, वर्गों और सभी जातियों के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जो लोग राजनीतिक कारणों से सामने नहीं आना चाहते, हमें उनका भी समर्थन मिल रहा है।

इस अवसर पर विश्व जाट एकता महासभा के अध्यक्ष वीरपाल जाट, विरेन्द्र चौधरी,पवन रघुवंशी,गौरव यादव, साबिर अली,राजू दिवाकर, रिजवाना खान,मंगल सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।सभी ने नये राज्य के निर्माण होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

आंदोलन से जुड़ने के लिए संपर्क करें विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 8057081945

Comments