पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ के संदेश से जन-जन को जोड़ने की आवश्यकता - जिलाधिकारी ये बात क्यूं कहीं जिलाधिकारी सहारनपुर ने,जाने वजह

 जिलाधिकारी ने वृहद् पौधरोपण अभियान-2024 की तैयारियों की समीक्षा की••आगामी जुलाई के प्रथम सप्ताह से आयोजित होगा वृहद वृक्षारोपण अभियान••पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ के संदेश से जन-जन को जोड़ने की आवश्यकता••जनपद में 4538380 पौधो के रोपण का लक्ष्य निर्धारित - जिलाधिकारी 

विरेन्द्र चौधरी/वीरेंद्र भारद्वाज 

सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला गंगा सुरक्षा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वृहद् पौधरोपण अभियान-2024 की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि जनपद में 4538380 पौधो के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमे से वन विभाग का 1194100 एवं अन्य विभागों का 3344280 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई, 2024 के प्रथम सप्ताह में एक बार पुनः वृहद् पौधरोपण का अभियान आयोजित होगा। यह एक बड़ा अभियान है, अभी से इसकी तैयारी प्रारम्भ कर दें। इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ के संदेश से को जन-जन को जोड़ने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि शहरी कचरे का एक बड़ा भाग हानिकारक प्लास्टिक का है। प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयास किये जायें। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाएं। मृतप्राय नदियों के पुनर्जीवन के लिए कार्ययोजना तैयार करें। नदियों के कैचमेंट एरिया में पौधरोपण करें। विगत वर्षों में बनाए गए ’खाद्य वन, बाल वन, नगर वन, अमृत वन, युवा वन और शक्ति वन’ जैसे नियोजित पौधरोपण के प्रयास इस वर्ष भी किए जाने चाहिए। हरीतिमा बढ़ाने में ऐसे वन अत्यन्त उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। इससे अधिकाधिक किसानों को जोड़ा जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, डीएफओ श्वेता सैन, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments