14 जनवरी को PPNM की निर्माण यात्रा पहुंचेगी सांसद डॉ शफीकुर रहमान बर्क के यहां, किसान नेता हरपाल सिंह ने जनता से की अपील - पूरा मामला जानने के लिए देखे पूरी खबर

 14 जनवरी को पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा का संभल पहुंचने पर नेता किसान यूनियन द्वारा होगा स्वागत •••• सांसद डॉ० शफीकुर रहमान बर्क को पश्चिम प्रदेश के लिए देंगे ज्ञापन 

विरेन्द्र चौधरी/वीरेंद्र भारद्वाज 

संभल। 08 दिसंबर को मां शाकम्बरी देवी मंदिर सहारनपुर से चलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाले जिल़ो से होती हुई पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा 14 जनवरी को जनपद संभल पहुंचेगी। जहां निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद डॉ० शफीकुर रहमान बर्क को ज्ञापन सौंपेगी,के उपरांत विभिन्न स्थानों पर बैठक कर जन संवाद स्थापित कर जनता को जागरूक करेगी।

सुत्रो के अनुसार संभल जिला अध्यक्ष किसान यूनियन हरपाल सिंह व उपेन्द्र सिंह द्वारा निर्माण यात्रा का स्वागत व संभल में नेतृत्व करते हुए कार्यकर्मों का आयोजन करेंगे। अध्यक्ष किसान यूनियन हरपाल सिंह ने बताया कि किसान यूनियन अराजनैतिक है और किसान हित के लिए संघर्ष करती आ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान बाहुल्य क्षेत्र है। उत्तर प्रदेश के पुर्नगठन के बाद पश्चिम प्रदेश का किसान खुशहाल होगा क्योंकि नयी नयी सुविधाएं मिलेंगी। किसान प्रगति करेगा।उन्होंने कहा किसानों की सम्पन्नता देश के विकास की रीढ़ है। किसानों, मध्यमवर्गीय परिवारों, गरीबों, वंचित समाज व युवा बेरोजगारों को नये राज्य पश्चिम प्रदेश में फायदा होगा। किसान नेता ने कहा इस लिए हमें सभी संगठनों, राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर आने वाली पीढ़ियों की खुशहाली के लिए पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए आंदोलन से जुड़ना चाहिए। हरपाल सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 14 जनवरी को पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा की निर्माण यात्रा संभल पहुंचेगी,आप सभी यात्रा में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें।

सामाजिक मुद्दों के चिन्तक व समाजसेवी उपेन्द्र सिंह ने कहा कि पश्चिम प्रदेश निर्माण आंदोलन किसी एक संगठन का आंदोलन नहीं है,यह आंदोलन पश्चिम प्रदेश की 8 करोड़ जनता का आंदोलन है। उन्होंने कहा संभल के एक एक नागरिक का फर्ज है कि निर्माण यात्रा के आगमन पर उनका स्वागत और समर्थन करें। इससे आंदोलन को बल मिलेगा। पश्चिम प्रदेश पुनर्गठन के बाद संभल में विकास की गंगा बहेगी। जिसका एक एक संभलवासी को फायदा मिलेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोग आंदोलन से जुड़े और न्याय,हक व प्रगति पथ पर चले।

पश्चिम प्रदेश निर्माण आंदोलन से जुड़ने के लिए कॉल करें विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 8057081945/9410201834

Comments