चौधरी पीतम सिंह को मिल सकती है मंडल में बड़ी जिम्मेदारी •••• मैं जिम्मेदारी निभाने को तैयार -- चौधरी पीतम सिंह

 चौधरी पीतम सिंह को मिल सकती है मंडल में बड़ी जिम्मेदारी •••• मैं जिम्मेदारी निभाने को तैयार -- चौधरी पीतम सिंह 

विरेन्द्र चौधरी/अवनीश धीमान 

सहारनपुर। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से अपने अपने संगठन को मजबूत करने में लगे है। समाजवादी पार्टी के मुखिया भी गैर भाजपा गठबंधन व पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए एक्टिव हो गये है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी पार्टी संगठन को मजबूत करने के इरादे से पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं को महत्वपूर्ण पदो पर तैनात करने की योजना तैयार कर उसे अमलीजामा पहनाने में लगे है,ताकि लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ा जा सके।

इसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव व नरेश उत्तम प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे स्व०चौधरी रामशरण दास के अनुयाई व दर्जनों बार लखनऊ व सहारनपुर में पार्टी के लिए गिरफ्तारी देने वाले चौधरी पीतम सिंह गुर्जर को मंडल में कोई महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी सौंप सकते है,ऐसी चर्चाएं हो रही है। फिलहाल चौधरी पीतम सिंह गुर्जर सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष है, हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित रहे है।

बताते चलें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सहारनपुर मंडल की समीक्षा के बाद सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चौधरी पीतम सिंह गुर्जर कांकरकुई को लोकसभा चुनाव से पूर्व सहारनपुर मंडल का चुनाव प्रभारी या मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकते है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चौधरी पीतम सिंह गुर्जर को महत्वपूर्ण भूमिका देने की मांग उठाते रहे है। इस संबध में पीतम सिंह जी से बात करने पर उन्होंने कहा इस संबध में वे खुद कुछ नही कह सकते, अगर प्रदेश नेतृत्व उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपता है तो निष्ठापूर्वक वो इस जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं।

क्या आप पूर्ण आज़ादी और रोजगार चाहते हैं तो अलग राज्य पश्चिम प्रदेश आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएं। काल करे विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 8057081945

Comments