पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने राम लला प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर नये राज्य के लिए मंदिरों में पोस्टर लगा दीप जलाए

पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने राम लला प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर नये राज्य के लिए मंदिरों में पोस्टर लगा दीप जलाए


विरेन्द्र चौधरी 

नोएडा सहारनपुर। आज राम लला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर जब पूरे देश में राम महोत्सव की धूम है, वहीं प्राण-प्रतिष्ठा के साथ साथ पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने सामूहिक रूप से राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर मंदिर में एकत्रित हो दीप प्रज्ज्वलित कर नव निर्माण राज्य को जल्द से जल्द बनवाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरो के करीब मंदिरों में जाकर राम महोत्सव में शामिल होने के साथ साथ पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए भी दीप जलाया व राम लला के पोस्टर लगाए।
इस अवसर पर मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्य पाल यादव ने कहा अयोध्या में राममंदिर के साथ साथ पश्चिम प्रदेश के मंदिरों का भी ध्यान रखे। उन्होंने कहा गंगा -  मैया मैली हो चुकी है, उसकी सफाई के लिए सरकार के पास फुरसत नही है।गंगा घाटो पे महिलाओं के नहाने के लिए सुविधाएं नहीं है। भाजपा सरकार महाभारत की पावन धरा हस्तिनापुर को भूल बैठी है। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से गायब भाजपा सांसद हेमामालिनी मथुरा के मंदिरों की कब सुध लेगी। उन्होंने कहा सहारनपुर में मां शाकम्बरी देवी मंदिर, बिजनौर की विदुर कुटी, मुजफ्फरनगर में शुक्रताल व लाक्षागृह सुधार के लिए पश्चिम प्रदेश निर्माण की राह देख रहे है।
अ०प्रा० कर्नल सुधीर ने कहा कि अयोध्या में राम लला प्राण-प्रतिष्ठा देश के करोड़ों लोगो की आस्था से जुड़ी हुई है। ठीक उसी तरह पश्चिमी प्रदेश के 8 करोड़ जनता की नये राज्य निर्माण में आस्था है, सरकार का 8 करोड़ जनता के पूर्ण विकास के लिए जल्दी से जल्दी पश्चिम प्रदेश की घोषणा कर देनी चाहिए।
विश्व जाट एकता मंच के अध्यक्ष वीरपाल जाट ने कहा कि
राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा पूरे देश के लिए धार्मिक अस्मिता का सवाल था। जो आज अयोध्या 500 वर्षो बाद पूर्ण हो गया। लगभग 25 करोड़ जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश पुनर्गठन की मांग भी आज़ादी से पूर्व की मांग है। सरकार को चाहिए कि जिस तरह सरकार ने रूचि लेकर राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा कराई,उसी तरह रूचि लेकर उत्तर प्रदेश का भी पुर्नगठन करें, ताकि उत्तर प्रदेश के लोग विकसित हो सके।
पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र चौधरी पत्रकार ने कहा कि जितनी आस्था हमें भगवान श्रीराम राम में है, उतनी ही आस्था हमें अपने अलग राज्य निर्माण में है। उन्होंने कहा सरकार को चाहिए कि अतिशीघ्र नये पश्चिम प्रदेश को लेकर घोषणा करे। चौधरी ने कहा जिस तरह राम लला प्राण-प्रतिष्ठा हुई है उसी तर्ज पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का गठन कर पश्चिम प्रदेश के आठ करोड़ नागरिकों में प्राण डाल दें।

Comments