योगी आदित्यनाथ को मोस्ट वांटेड आतंकी पन्नु ने धमकी••अयोध्या में दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से बौखलाया पन्नु

योगी आदित्यनाथ को मोस्ट वांटेड आतंकी पन्नु ने धमकी••अयोध्या में दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से बौखलाया पन्नु••सिखी को बदनाम कर रहा पन्नु,शायद सिख नही करेंगे बर्दाश्त - विरेन्द्र चौधरी 

विरेन्द्र चौधरी

लखनऊ। प्रदेश के मुखिया हिंदुत्व की प्रबल पहचान हिंदू सम्राट योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर धमकी मिली है कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे राम लला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आपको बचा नही पायेगा।सिख फॉर जस्टिस आंतकी संगठन के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यह धमकी दी है।
            आंतकी सरगना पन्नु ने मुख्यमंत्री योगी को संबोधित करते हुए कहा है कि आपकी पुलिस ने अयोध्या से दो खालिस्तानी समर्थको को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है,उन पर झूठे मुकदमे लिखवाये जा रहे है। उत्तर प्रदेश पुलिस की कामयाबी से बौखलाया आंतकी पन्नु ने कहा 22 जनवरी को एस एफ जे सिख फॉर जस्टिस की ओर से जवाब दिया जाएगा।
आपको बता दे कि यूनाइटेड किंगडम से ये धमकी हिंदू सम्राट योगी आदित्यनाथ को दी गई है,जिस नंबर से ये धमकी आयी है उसका नंबर है  447537131903 है। उत्तर प्रदेश के डी जी कानून प्रशान्त कुमार ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू करा दी है। चलते चलते आपको जानकारी दे दे कि अयोध्या में विगत वीरवार को दो संदिग्धों को उत्तर प्रदेश एटीएस ने गिरफ्तार किया था। उसी से बौखलाये आंतकी पन्नु ने धमकी दी है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश आंदोलन के प्रबल प्रहरी विरेन्द्र चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम राजनीतिक लोग नहीं है। फिर भी अगर कोई आंतकी हमारे प्रदेश मुखिया को धमकी देता है तो उससे उसी की भाषा में जवाब दिया जाये क्योंकि ये हमारे प्रदेश की अस्मिता का सवाल है।

विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि सिख हिंदुत्व की रक्षा के लिए अपनी खास पहचान रखते हैं, पन्नु सिख फॉर जस्टिस के नाम से सिखी को बदनाम कर रहा है,जिसे भारतीय सिख शायद कभी बर्दाश्त नही करेंगे।

Comments