जिलाधिकारी सहारनपुर ने अपने निवास पर लगाया राम दरबार, गाये रामभजन

 जिलाधिकारी सहारनपुर ने लगाया राम दरबार, गाये रामभजन 


विरेन्द्र चौधरी

सहारनपुर। अगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है।पूरे देश में महोत्सव का अलग ही माहौल नजर आ रहा है। अलग-अलग रामभक्तो के अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही है। सहारनपुर के जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र की भी राम भजन गाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई पड़ रहे है।

अयोध्या में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर हर आदमी उत्साहित है, अपने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में सहारनपुर जिला अधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल रही है। जिसमें उन्होंने अपने आवास परराम दरबार सजा रखा है, जिलाधिकारी भगवान श्री राम के चरणों में बैठकर "सजा दो घर को गुलशन सा,मेरे श्री राम आये है" गाते नजर आ रहे हैं।

कब तक शोषित रहोगे कब तक पश्चिम का बोझ ढोते रहोगे, आज़ादी का पूर्ण अहसास के लिए जरूरी है अपना अलग राज्य, विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 8057081945

Comments