पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा पहुंची आगरा, आगरा ताज प्रदेश का मिला समर्थन, संयुक्त मोर्चा की बढ़ी ताकत

 जिस दिन जनता सड़कों पर उतर आई,एक दिन में बन जायेगा पश्चिम प्रदेश •• डॉक्टर सुरेन्द्र सिंह, नये राज्य बनने पर युवाओं को यही मिलेगा रोजगार •• शिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह

विरेन्द्र चौधरी/वीरेंद्र भारद्वाज

आगरा।नये राज्य की मांग और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 8 करोड़ जनता के हको की आवाज उठाने के लिए पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा आगरा पहु़ंची। जहां यात्रा का जबरदस्त स्वागत हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह द्वारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आगरा सुखबीर सिंह ने कहा जिस दिन जनता सड़कों पर उतर आयेगी,तब एक ही दिन में पश्चिम प्रदेश बन जायेगा। उन्होंने कहा भाजपा हमेशा छोटे राज्यों की बात करती आई है,अब जब भाजपा सत्ता में है तो उत्तर प्रदेश पुनर्गठन पर जाने क्यों परहेज कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास की बात करने वाले अब 27 जिलों को पृथक कर नये राज्य का निर्माण नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा अब नये राज्य का आंदोलन तेज हो गया है,जब तक नये राज्य की घोषणा नहीं होती,तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आगरा ताज प्रदेश संगठन ने भी संयुक्त मोर्चा को समर्थन देते हुए कहा कि वो पश्चिम प्रदेश संयुक्त मोर्चा के साथ आंदोलन में शामिल रहेंगे।

इस अवसर पर शिक्षाविद पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा जो लोग नये प्रदेश के लिए निर्माण यात्रा के माध्यम से जगह जगह जाकर जनता को जागरूक कर रहे हैं,हम उनका स्वागत और समर्थन करते है। पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा नया राज्य बनने के बाद सबसे पहले जनसंख्या का बोझ कम होगा वहीं बड़ा राज्य नहीं बड़ा देश जैसा राज्य होने का दाग मिट जायेगा। युवाओं को पश्चिम प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध होगें। नया राज्य विकास के पथ पर अग्रणी लाइन में होगा। उन्होंने बताया कि आज पश्चिम प्रदेश का युवा बेरोजगारी के चलते उदासीन, डिप्रेशन का शिकार हो रहा है। युवा आत्महत्या कर रहा है। नये राज्य में रोजगार के अंबार होंगे। फिर किसी युवा को आत्महत्या की आवश्यकता नहीं होगी।

महिला शक्ति प्रमोदा विधुडी ने कहा छोटा राज्य होगा तो शासनिक प्रशासनिक व्यवस्था पर अंकुश रहेगा। क्राइम कम होगा। महिला सुरक्षित रहेगी।नये राज्य में रोजगार मिलेगा तो परिवार सम्पन्न होगें और सामाजिक स्तर भी ऊंचा होगा।

इस अवसर पर सत्यपाल सिंह यादव केंद्रीय अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा,अ०प्रा०कर्नल सुधीर कुमार केंद्रीय महासचिव संयुक्त मोर्चा, हरीश चंद भाटी पूर्व मंत्री राज्य सरकार उत्तर प्रदेश,गौरव यादव अधिवक्ता,सौरभ यादव, प्रमोदा विधुडी,उर्मिल सुर्यवंशी, पर्वतारोही रिजवाना खान, इंतजार अली, पवन रघुवंशी केंद्रीय मीडिया प्रभारी, मनोज अग्रवाल,किशन चंद जावली, जितेन्द्र त्यागी आदि गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखते हुए नये राज्य के लाभ बताए।


Comments