पश्चिमी उत्तर प्रदेश की खुशहाली के लिए एक दीप पश्चिम प्रदेश को समर्पण::डॉ अशोक मलिक

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश की खुशहाली व निजी स्कूलों की हितों की रक्षा के लिए एक दीप पश्चिम प्रदेश को समर्पण डॉ अशोक मलिक

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर। 22 जनवरी 2024 सर्किट हाउस रोड के रघुनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक के नेतृत्व में एक दीप पश्चिमी उत्तर प्रदेश  के निर्माण व खुशहाली के लिए जलाया गया है

  शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा की पश्चिम उत्तर प्रदेश के 27 जिलों को मिलाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का निर्माण हो जाए तो पश्चिम क्षेत्र की सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे हरियाली का खेत खलियान का बागवानी का हरित पट्टी वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोग 85 परसेंट राजस्व सरकार को देते हैं और 17 परसेंट हमारे ऊपर खर्च होता है यदि 85 परसेंट राजस्व पश्चिम प्रदेश पर सरकार खर्च करें तो दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ खुशहाल पश्चिम उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश होगा।

 मिस्टर मलिक ने कहा किसानों मजदूरों बेरोजगारों शिक्षकों छात्रों खिलाड़ियों वकीलों भाईचारा एकता और सौहार्द के लिए निजी स्कूलों की हितों की रक्षा के लिए देश के सर्वांगीण विकास के लिए एक दीप जलाकर पश्चिम प्रदेश निर्माण की मांग में मिल का पत्थर साबित होगा जहां अयोध्या में भगवान राम के लीला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया जा रहा है वही एक दीप  पश्चिम उत्तर प्रदेश की खुशहाली के लिए  देश के राजनेताओं का ध्यान आकर्षित करते हुए यहां उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की ओर से जलाया गया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष केपी सिंह,अमजद अली एडवोकेट, गययूर आलम, मुजाहिद नदीम, आशीष शर्मा, दिनेश रुपड़ी,आनंद कुमार, निकिता ठाकुर,रविंद्र चौधरी, अमरीश चौधरी,हरेंद्र कुमार, सुषमा मलिक, नीतिका रानी, अंशिका चौधरी,लक्ष्य मलिक, रामफल उपस्थित रहे।

होम लोन, पर्सनल लोन, बिजनेस लोन, लैप लोन के लिए संपर्क करें विरेन्द्र चौधरी 8057081945

Comments