शायद मैं आज आपसे आखिरी बार मिल रही हुं,अब मैं गांव में ही रहुंगी - उमा भारती

 समर्थकों से बोली उमा भारती आज आपसे मिल रही हुं आखिरी बार •• अब आगे रहुंगी गांव में 


विरेन्द्र चौधरी

भोपाल। साध्वी उमा भारती व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा शायद आज मैं आप लोगों से आखिरी बार मिल रही हुं।अब मैं अपने गांव में ही रहुंगी। आपको बता दे कि उमा भारती टीकमगढ़ के डुंडा गांव की रहने वाली है। अपने भोपाल स्थित निवास पर आज अचानक साध्वी भावुक हो गई और उन्होंने अपने समर्थकों से कह दिया आज वो आखिरी बार आपसे मिल रही हुं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साध्वी उमा भारती पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भोपाल स्थित अपने आवास पर अपने समर्थकों से भावुक होते हुए कहा कि 17 जनवरी से 22 जनवरी तक मैं अयोध्या में रहुंगी, इसके बाद मैं अपने गांव चली जाऊंगी। उन्होंने अपने साथ देने वाले समर्थको का सम्मान भी किया। अचानक साध्वी उमा भारती भावुक हो गई और अपने समर्थकों से बोली,शायद मैं आपसे कभी नही मिलूंगी। शायद आपसे मेरी अंतिम विदाई है। मैं आपसे अंतिम विदाई ले रही हुं।

राम राज्य को लेकर उमा भारती ने कहा राम राज्य किसी एक के प्रयास से नहीं आने वाला, इसके लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पाक अधिकृत कश्मीर या फिर अयोध्या से अपनी यात्रा शुरू करनी चाहिए थी। उमा भारती ने समर्थकों से अंतिम विदाई की बात क्यूं कही,इस संबध में कोई जानकारी नहीं मिल सके।

अपने लिए ना सही अपनी पीढ़ियों के लिए पश्चिम प्रदेश निर्माण आंदोलन से जुड़े संपर्क करें विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 8057081945 / 9410201834

Comments