PPNM हम तो गुलामी और तंगहाली में जी कर चले जायेंगे आने वाली पीढ़ी हमें कोसेगी,संभलो यारो -- कर्नल सुधीर

 PPNM हम तो गुलामी और तंगहाली में जी कर चले जायेंगे आने वाली पीढ़ी हमें कोसेगी,संभलो यारो••जब उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना व झारखंड जैसे नये राज्य बन सकते है तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर राजनीति का अखाड़ा क्यों -- कर्नल सुधीर 

विरेन्द्र चौधरी

नोएडा। अ०प्रा० कर्नल सुधीर कुमार ने अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए कुछ तो अलग सोचना और करना पड़ेगा। वरना गुलामों और तंगहाली की जिंदगी बिता कर चले जायेंगे और हमारी नस्लें हमें कोसती रहेगी।
कर्नल सुधीर कुमार ने जारी बयान में कहा कि केवल चंद लोगो को नहीं हमें और आपको यानि सामुहिक रूप से सोचना होगा कि देश में,पश्चिम प्रदेश में हर व्यक्ति का विकास हो,हर व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत हो। कर्नल सुधीर ने कहा कि पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा एक सामाजिक बदलाव है। मोर्चा विगत ११ वर्षों से 27 जिलो को उत्तर प्रदेश से अलग कर नये राज्य की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अपने लिए नहीं सबके लिए कार्य में विश्वास रखता है। इसीलिए पश्चिम प्रदेश के लगभग 8 करोड़ जनता के विकास के लिए निरन्तर आंदोलन कर रहा है।
                कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि पश्चिम प्रदेश नये राज्य की हमारी मांग न्यायोचित है। नया राज्य बनेगा तो ये बीमारू उत्तर प्रदेश नया विकसित राज्य बनेगा। यहां के वाशिंदे खुशहाल होंगे। उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना व झारखंड जैसे नये राज्य बन सकते है तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश पुनर्गठन को लेकर क्यों राजनीतिक अखाड़ा बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास केवल नारेबाजी तक सीमित है। उन्होंने कहा सही विकास के लिए आप सबको आंदोलन में शामिल होकर न्याय और हक की लड़ाई लड़नी होगी। लेकिन चंद लोगो को छोड़कर आप सब चुप है।जो नई पीढी के लिए घातक है। जब आने वाली पीढ़ियों को आपकी निष्क्रियता का पता चलेगा तो वो आपको कोसेगी।
अंत में कर्नल सुधीर ने कहा हमने तो सर घर को अपना मान लिया, क्या आप सब भी मोर्चा को अपना मानकर अपने नये राज्य के लिए आंदोलन में शामिल होंगे।

Comments