आज देश की बड़ी समस्याओं में है उत्तर प्रदेश पुनर्गठन - विनोद पहलवान,उत्तर प्रदेश पुनर्गठन की मांग 8 करोड़ नागरिकों की मांग है --कर्नल सुधीर

 सांसद जंयत चौधरी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि समर पाल ने लिया ज्ञापन •• आज देश की बड़ी समस्याओं में है उत्तर प्रदेश पुनर्गठन -- विनोद पहलवान •• सत्य पाल यादव ने कहा सरकार गलतफहमी निकाल लें कि आंदोलन कमजोर है •• उत्तर प्रदेश पुनर्गठन की मांग 8 करोड़ नागरिकों की मांग है --कर्नल सुधीर 

विरेन्द्र चौधरी/वीरेंद्र भारद्वाज 

गाजियाबाद। पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने अपनी नीतियों व उद्देश्य के अनुसार पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी सांसदो को ज्ञापन सौंपकर लोकसभा में पश्चिम उत्तर प्रदेश पुनर्गठन की मांग उठाने की कड़ी में सांसद जयंत चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उनकी अनुपस्थिति में जंयत के प्रतिनिधि समर पाल ने ज्ञापन लेकर मोर्चा की बात सांसद जयंत चौधरी तक पहुंचाने का वायदा किया।
सांसद जंयत चौधरी के कार्यालय पर जाने से पूर्व पश्चिम प्रदेश आंदोलन को समर्थन कर रहे राष्ट्रीय खेल मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पहलवान ने कहा आज देश की बड़ी समस्याओं में है उत्तर प्रदेश पुनर्गठन। लेकिन सत्तारूढ़ सरकार को आम आदमी के विकास और उनकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है,उनका मूल उद्देश्य है सत्ता में बने रहने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति में लगे रहना,इसका जोरदार विरोध होना चाहिए।
पीपीएनएम के केन्द्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सत्य पाल यादव ने कहा सरकार समझ रही है, दशकों पुराना आंदोलन आज भी कमजोर है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा अब आंदोलन कमजोर नहीं गति पकड़ चुका है। अब लड़ाई आर पार की है। संगठन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाराशर ने कहा क्रांति कभी धीमी होती है कभी तेज हो जाती है लेकिन मरती नहीं। पश्चिम प्रदेश निर्माण क्रांति में पश्चिम उत्तर प्रदेश के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि आज गाजियाबाद में इकठ्ठा हुए हैं,इस बात का प्रमाण है,अब सरकार आंदोलन को दबा नहीं सकती।
पीपीएनएम के केन्द्रीय महासचिव अ०प्रा० कर्नल सुधीर कुमार ने कहा आज विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मोर्चा के कार्यालय पर एकत्रित है,इससे सिद्ध होता है उत्तर प्रदेश पुनर्गठन की मांग 8 करोड़ नागरिकों की मांग है। उन्होंने मोर्चा की रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि निकट भविष्य में पश्चिम उत्तर प्रदेश की लड़ाई तेज की जायेगी। उन्होंने कहा हमारी किसी राजनीतिक दल से निजी लड़ाई नहीं है,हम तो अपने क्षेत्र के 8 करोड़ लोगो का हक़ मांग रहे हैं। अगर सरकार हमें हमारे अधिकारों और न्याय से वंचित रखेगी,तो विरोध हमारा हक है। सहारनपुर से आये पश्चिम प्रदेश आंदोलन के प्रहरी विरेन्द्र चौधरी पत्रकार ने कहा किसी भी आंदोलन को थोड़े समय तक दबाया जा सकता है, सरकार चाहे कितनी शक्तिशाली हो, जनता से ऊपर नहीं हो सकती। उन्होंने अपने साथियों को बताया कि अब भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भले ही सामने ना आ रहे हो, लेकिन उनका समर्थन भी आपको मिलना शुरू हो गया है।
इस अवसर मुख्य रूप से मेरठ से विनोद पहलवान, दुष्यंत पहलवान,मदन राठी,शौकत अली, सनव्वर पहलवान, पवन रघुवंशी,गौरव यादव एडवोकेट, पर्वतारोही रिजवाना सैफी, सहारनपुर से विरेन्द्र चौधरी पत्रकार सहित दर्जनों संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
होम लोन पर्सनल लोन बिजनेस लोन लैप लोन के लिए संपर्क करें कांटेक्ट नंबर 8057081945


Comments