पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए समर्पित सदस्यों का स्वागत है - कर्नल सुधीर,नया राज्य बनने पर युवाओं का भविष्य बनेगा सुनहरा कल - यादव

 पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए समर्पित सदस्यों का स्वागत है - कर्नल सुधीर, नया राज्य बनने पर युवाओं का भविष्य बनेगा सुनहरा कल - एडवोकेट सत्य पाल यादव,  युवाओं को संयुक्त मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर आंदोलन में अपनी भूमिका तय करनी चाहिए - रिजवाना खान 


विरेन्द्र चौधरी
नोएडा। पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव अ०प्रा० कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए समर्पित सदस्यों का पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा में स्वागत है।
अ०प्रा० कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि मिशन कुछ भी हो,मिशन छोटा या बड़ा हो, बिना पूर्ण समर्पण के उसे पूरा करना मुश्किल काम है। नया राज्य पश्चिम प्रदेश का पुनर्गठन हो, इसके लिए कड़े संयुक्त संघर्ष की आवश्यकता है। जो संगठन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा संगठन को अभी भी समर्पित सदस्यों का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि जितने अधिक से अधिक समर्पित सदस्यों का संख्या बल बढ़ेगा,नये राज्य पश्चिम प्रदेश की लड़ाई उतनी आसान हो जायेगी।
केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सत्य पाल यादव ने कहा कि नये राज्य के लिए आंदोलन कड़े संघर्ष के दौर से गुजर रहा है, और नये राज्य के निर्माण तक चुप बैठने वाला नहीं है। लेकिन अफसोस है जिस युवा पीढ़ी के लिए मोर्चा आंदोलन चला रहा है।वो आंदोलन के प्रति उदासीन है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वो संयुक्त मोर्चा के साथ समर्पित भाव से जुड़े। नया राज्य बनने पर युवाओं का भविष्य सुनहरा कल बनेगा। 
संयुक्त मोर्चा से जुड़ी पर्वतारोही रिजवाना सैफी खान ने कहा कि नया प्रदेश बनेगा तो युवाओं के, खिलाडियों के साथ साथ प्रत्येक नागरिक के विकास के विकल्प खुलेंगे। इसके लिए युवाओं को संयुक्त मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर आंदोलन में अपनी भूमिका तय करनी चाहिए।

Comments