समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के निधन से समाजवादियों में गहरा शोक - पीतम सिंह गुर्जर

 


विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। श्री बर्क 94 वर्ष के समाजवादी के वरिष्ठ नेता थे। श्री बर्क संभल से सांसद थे। अपने बयानों के कारण अक्सर वे चर्चा में रहते थे।

सहारनपुर समाजवादी पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पीतम सिंह गुर्जर कांकरकुई ने शफीकुर्रहमान बर्क के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि बर्क के निधन से तमाम समाजवादियों को गहरा दुःख पहुंचा है। बर्क के निधन से समाजवादी पार्टी ने अपना एक ऐसा नेता खो दिया,जिसकी क्षति पार्टी के लिए अपूर्णीय है। पीतम सिंह गुर्जर ने बताया कि बर्क 1996,1998 व 2004 में मुरादाबाद से सांसद रहे थे। उन्होंने बताया कि बर्क हमेशा अपनी बात सीधे सीधे कह दिया करते थे, जिसके चलते वे हमेशा चर्चा में रहते थे। उन्होंने कहा उनके जाने से समाजवादी पार्टी का बड़ा नुक्सान है। उनकी मृत्यु से समाजवादियों में गहरा शोक है।

Comments