भाजपा का हर कार्यकर्ता योगी मोदी -शीतल,इस बार 400 पार मिशन को सफल बनाने की हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी - राजेश जौहरी


विरेन्द्र चौधरी/संदीप जोशी 

सहारनपुर ।आज भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ महानगर सहारनपुर कार्य समिति की बैठक पार्टी कार्यालय सहारनपुर पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रकोष्ठ महानगर संयोजक राजेश जौहरी ने की और मुख्य संबोधन महानगर महामंत्री शीतल बिश्नोई ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

महानगर सहारनपुर के मंडल संयोजक सहसंयोजकों का मार्गदर्शन करते हुए शीतल जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मोदी और योगी जी ही है आज मोदी जी ने ग्रामों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामों में जो विकास कार्य ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव द्वारा कराये जा रहे हैं वह काबिले तारीफ है।  जनता का पैसा पूरा उनके ग्रामों में लग रहा है और प्रत्येक ग्रामवासी को मोदी जी की योगी जी की योजनाओं का लाभ भरपूर मिल रहा है। मोदी जी और योगी जी का सपना भारत को आत्मनिर्भर ग्राम प्रधानों के माध्यम से बनाना है। सभी प्रधानों बीडीसी जिला पंचायत सदस्य ग्राम सदस्यों व भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं सभी से निवेदन है कि मोदी जी योगी जी के प्रत्येक कार्यों को पूजा समझकर जन-जन तक पहुंचाएं। प्रधानों से भी निवेदन किया कि किसी भी ग्रामवासी को किसी भी तरह किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे कार्य करो सभी करो कार्यकर्ताओं को बताया की वीडियो  के द्वारा प्रत्येक गांव में ग्राम वासियों को योजनाएं समझाएं और सभी से कहा गया कि हमारा निशान कमल का फूल हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है।

अंत में राजेश जौहरी जी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ की के कार्यक्रम प्रत्येक मंडल में किए जाएंगे पंचायत प्रकोष्ठ के संपर्क अभियान में सभी पुराने कार्यकर्ताओं को भी कार्य में लगाया जाएगा और सभी का धन्यवाद किया कि अपने महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिय। राजेश जौहरी ने कहा कि इस बार मोदी जी का मिशन इस बार 400 पार को आपकी मेहनत और लगन से ही पाया जा सकता है। इसके लिए हर एक कार्यकर्ता को तन-मन-धन से लग जाना होगा।

 बैठक में उपस्थित निम्न प्रकार रही मनोहर लाल अशोक अग्रवाल गौरव वालिया राजीव कुमार कश्यप संजय वालिया प्रधान जी अतुल प्रधान जी सुंदरलाल जी बिना सैनी प्रधान जी योगेश कुमार जी पूर्ण सिंह जी प्रदीप कुमार जी सुखपाल जी प्रदीप जी सुरेश पाल जी पवन कुमार जी रामेश्वर जी जागीर प्रधान जी पदम सिंह कश्यप जी शुभम कश्यप प्रत्याशी नगर निगम पार्षद अनूप प्रधान जी विनोद कुमार जी भारत सैनी प्रधान जी राजपाल जी आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है।

आर्थिक सामाजिक राजनीतिक भागीदारी के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश जरूरी - राजन पंडित 8650132240


 

Comments