लंबे समय से राजनीति कर रही जनता का शोषण, जनता को विकल्प की तलाश •• विष्णुदीप गर्ग, पार्टी विस्तार के लिए करेंगे समर्पण के साथ संघर्ष •• महेश चंद तोमर

 लंबे समय से राजनीति कर रही जनता का शोषण, जनता को विकल्प की तलाश •• विष्णुदीप गर्ग, पार्टी विस्तार के लिए करेंगे समर्पण के साथ संघर्ष •• महेश चंद तोमर 


विरेन्द्र चौधरी

गाजियाबाद। राष्ट्रीय सरल पार्टी बहुत तेजी से अपना विस्तार करते हुए विकास पथ पर आगे बढ़ रही है। राष्ट्रीय सरल पार्टी ने अपने एजेंडे में ऐसे मुद्दों को शामिल किया है,जो सीधे सीधे मध्यवर्गीय परिवारों से जुड़ा है। ऐसा पार्टी से जुड़ने वालो का मानना है।
समाचार के अनुसार पार्टी के विस्तार क्रम में गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष विष्णुदीप गर्ग व गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष डॉ०आलोक गुप्ता ने महेश चंद तोमर को महामंत्री पद पर नियुक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि मिस्टर तोमर पार्टी का जनाधार बढ़ायेंगे, साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं, जनसमस्याओं की तरफ ध्यानाकर्षण करते हुए उनका निराकरण करायेंगे। विष्णुदीप गर्ग व डॉ०आलोक गुप्ता ने महेश चंद तोमर महामंत्री मनोनीत करते हुए कहा कि एक लंबे समय से राजनीतिक दल जन शोषण करते आए हैं, जनता नया विकल्प तलाश रही है। हमें आशा है पार्टी उनकी आशाओं पर खरी उतरेगी। उन्होंने कहा तोमर जी पार्टी व जन जन में आशा दीप प्रज्ज्वलित करने में सफल होंगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त महानगर महामंत्री महेश चंद तोमर ने कहा वे पार्टी के संविधान में पूर्ण आस्था रखते हुए पार्टी का जनाधार बढ़ायेंगे, पार्टी की नीतियों का जन जन तक प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा हम राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में क्षेत्रीय समस्याओं के साथ ही प्रदेशीय, राष्ट्रीय समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को यकीन दिलाते हुए कहा कि जिन आशाओं के साथ पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है,वे पूर्ण लग्न, समर्पण भाव से पूरा करेंगे।

Comments