आईटीआई परिसर में हुआ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम,प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मिल रहा नारी शक्ति को सम्मान

 

विरेन्द्र चौधरी/वीरेंद्र भारद्वाज 

सहारनपुर। राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह, विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेंद्र निम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी जिला अध्यक्ष भाजपा महेंद्र सिंह सैनी,  जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन की उपस्थिति में आईटीआई मैदान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना एवं योग पर आधारित प्रस्तुति की।
कार्यक्रम में दीन दयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की क्षमता वर्धन, प्रशिक्षण, ऋण स्वीकृति, वितरण एवं अन्य कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु समूह की दीदीयों से संवाद भी किया गया।
                        हाइलाइट्स 
•  आधी आबादी को लोकसभा और विधानसभा के निर्वाचन में 33 प्रतिशत आरक्षण देते हुए नारी शक्ति वंदना अधिनियम किया पारित 
  विधायक देवेन्द्र निम द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को किया प्रेरित 
  प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मिल रहा नारी शक्ति को सम्मान
राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में नारी शक्ति को सम्मान मिल रहा है। सरकार ने महिलाओं को मिलने वाले मातृत्व अवकाश को बढ़ाकर 26 सप्ताह का किया। कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लाभ देने के साथ 2 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया। हमारी सरकार ने महिलाओं को सेना में परमानेंट कमीशन देने का काम किया। स्वयं सहायता समूह के द्वारा दीदियों को रोजगार दिया। ग्राम पंचायत में बीसी सखी बनाने के साथ महिलाओं को ड्रोन दीदी बनाने का कार्य किया जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। माता और बहनों को सुरक्षित वातावरण दिया जा रहा है। सरकार ने सबसे बड़ा परिवर्तन करते हुए देश की आधी आबादी को लोकसभा और विधानसभा के निर्वाचन में 33 प्रतिशत आरक्षण देते हुए नारी शक्ति वंदना अधिनियम पारित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी ने कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश की सभी महिलाओं को स्वरोजगार देने के साथ बेहतर सुरक्षा भी प्रदान कराई जा रही है।
    श्री देवेन्द्र निम द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया। उनके द्वारा स्वयं सहायता समूहों को पंचसूत्र का पालन करने एवं स्वरोजगार से जुडने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में लगे मिलेट्स पुनरूद्धार मेला एवं जनपद स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रदर्शनी का अवलोकन भी सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उपस्थित महिलाओं ने किया।
कार्यक्रम में नूतन शर्मा, वर्षा चोपड़ा, रक्षा नामदेव, आरती शर्मा, सारिका गुप्ता, रोमा चौधरी एवं उषा उपाध्याय, डॉ0 पवन सवई, गौरव गर्ग बीएसए डॉ0 विनिता सहित समस्त एनआरएलएम स्टाफ, स्वयं सहायता समूह एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सामाजिक आर्थिक राजनीतिक विकास के लिए अपना पश्चिम प्रदेश जरूरी,आओ और पश्चिम प्रदेश आंदोलन में अपनी भूमिका तय करो। राजन पंडित +918650132240

Comments