राघव लखनपाल को पुनः लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर एम आज़ाद अंसारी ने दी शुभकामनाएं,कहा जीत निश्चित

 

राघव लखनपाल को पुनः लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर एम आज़ाद अंसारी ने दी शुभकामनाएं,कहा जीत निश्चित

विरेन्द्र चौधरी

सहारनपुर। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता एम आज़ाद अंसारी ने सहारनपुर लोकसभा सीट से राघव लखनपाल को प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हुए कहा सहारनपुर से भाजपा की जीत निश्चित।

आज़ाद अंसारी ने कहा राघव लखनपाल लगातार सामाजिक कार्यों व राजनीतिक तौर पर एक्टिव रहे है। इसलिए राघव लखनपाल के रूप में सहारनपुर सीट से भाजपा की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्रीय सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों, सम्प्रदायों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं।इसी नीति के चलते उन्हें हर वर्ग,हर सम्प्रदाय का वोट मिलना निश्चित है। इस बार भारी संख्या में मुस्लिम मतदाता भी भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा सहारनपुर से राघव लखनपाल को जीताना और इस बार 400 पार भाजपा के नारे को पूरा करने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश पुनर्गठन पर कोई भी अपनी बेबाक राय नाम और फोटो के साथ व्हाट्स ऐप नंबर 8057081945 पर भेज सकते हैं। प्रकाशित की जायेगी।

Comments