सहारनपुर की राजनीति में हो सकता है उलटफेर, ईश्वर सिंह नेगी हो सकते हैं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी

 


विरेन्द्र चौधरी/एम सी नौटियाल
सहारनपुर। सहारनपुर मेरठ गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी का कौन प्रत्याशी होगा,इस में पेंच फंसा हुआ है। सहारनपुर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि ईश्वर सिंह नेगी का सहारनपुर से चुनाव लड़ना तय है, किसी भी समय इसकी घोषणा हो सकती है।
बसपा से माजिद अली और कांग्रेस से इमरान मसूद को टिकट फाइनल के होने बाद भाजपा मजबूत प्रत्याशी को चुनाव में उतारेगी। वैसे तो भाजपा के पास कईं चेहरे हैं,मगर भाजपा उन पर भरोसा नहीं कर पा रही है। ऐसे में भाजपा को जमीन से जुड़े और ऐसे प्रत्याशी को टिकट देना चाहती है जिसका कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध ना हो। चर्चा है कि ईश्वर सिंह नेगी पर भाजपा दांव लगा सकती है।
                       हाइलाइट्स
  सहारनपुर की राजनीति में हो सकता है उलटफेर, ईश्वर सिंह नेगी हो सकते हैं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी
•  बसपा से माजिद अली कांग्रेस ने उतारा इमरान मसूद को
•  किसी भी समय हो सकती है ईश्वर सिंह नेगी के नाम की घोषणा 
ईश्वर सिंह नेगी लंबे समय से भाजपा को अपनी सेवाएं देते आ रहे है, नेगी भाजपा का बड़ा चेहरा भी है। पिछले चुनाव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था। इसलिए भाजपा इस बार ऐसे चेहरे को उतारेगी जो विपक्ष को मुंह तोड़ जवाब दे सकता हो। ऐसे में नेगी ही ऐसा चेहरा है जो विपक्ष पर भारी पड़ सकता है। 
सुत्रो की माने तो ईश्वर सिंह नेगी ज़मीन से जुड़े व्यक्ति हैं, श्री नेगी को सर्व समाज का समर्थन भी प्राप्त है, उनके पास मुस्लिम वोटर भी है।जिसके चलते यह माना जा रहा है कि वो भाजपा को भारी मतो से जीत दिला सकते हैं। बताया जा रहा है कि ईश्वर सिंह नेगी का टिकट फाइनल हो चुका है, किसी भी समय उनके नाम की घोषणा हो सकती है।

Comments