शैंकी वर्मा के समर्थन में प्रिति त्यागी ने भी दिया इस्तीफा

 


शैंकी वर्मा के समर्थन में प्रिति त्यागी ने भी दिया इस्तीफा 

विरेन्द्र चौधरी

मेरठ। एक लंबे समय तक समाजवादी पार्टी के लिए संघर्षरत शैंकी वर्मा ने मेरठ लोकसभा चुनाव में बाहरी व्यक्ति को टिकट देने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। शैंकी वर्मा के समर्थन में प्रिती त्यागी ने भी इस्तीफा दे दिया।

प्रिति त्यागी ने कहा कि पिछले 10 सालो से वे समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रही थी। उन्होंने कहा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के लोगो को नजरंदाज करते हुए एक बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। प्रिती त्यागी ने शैंकी वर्मा के फैसले को ठीक बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा बाहरी व्यक्ति को मेरठ से चुनाव में उतारना नैतिकता के खिलाफ है। इसलिए उन्होंने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

सिस्टम बदलने के लिए छोटा प्रदेश जरूरी - पश्चिम प्रदेश आंदोलन से जुड़े विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 8057081945 / 9410201834

Comments