पश्चिम प्रदेश निर्माण लोकसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा, कर्नल सुधीर कुमार ने की अपील - वोटर अपने अपने क्षेत्रों के प्रत्याशियों के सामने उठाये पश्चिम प्रदेश निर्माण मुद्दा

 


विरेन्द्र चौधरी
नोएडा। पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के महासचिव अ०प्रा० कर्नल सुधीर कुमार ने जारी बयान में कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश पुनर्गठन कर पश्चिम प्रदेश निर्माण बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा जब तक पश्चिम प्रदेश का निर्माण नहीं होता,तब तक आप संपूर्ण विकास नहीं कर सकते।
                      • हाइलाइटस •
  पश्चिम प्रदेश निर्माण लोकसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा, कर्नल सुधीर कुमार ने की अपील - वोटर अपने अपने क्षेत्रों के प्रत्याशियों के सामने उठाये पश्चिम प्रदेश निर्माण मुद्दा
हम मांग रहे पूरा प्रदेश आप अटके हैं हाईकोर्ट बैंच पर,आपका प्रदेश होगा तो सब कुछ मिल जायेगा आपको - एडवोकेट सत्य पाल यादव 
केंद्रीय अध्यक्ष सत्य पाल यादव एडवोकेट ने कहा अफसोस की बात है कुछ हमारे बुद्धिजीवी साथी कईं दशकों से हाईकोर्ट बैंच की लड़ाई लड़ रहे है। हम आपकी अपनी विधानसभा चाहते है,जब विधानसभा आपकी अपनी होगी तो तमाम विभागों के मुख्यालय आपके होगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा जिन लोगों के मुकदमे हाईकोर्ट में चल रहे है वो लोग अपने लोकल अधिवक्ताओं से कहे कि वो लोग पश्चिम प्रदेश के आंदोलन में जुड़े।
संयुक्त मोर्चा के महासचिव अ०प्रा० कर्नल सुधीर ने कहा वर्तमान चुनाव में पश्चिम प्रदेश विभाजन एक बड़ा मुद्दा है,जो सीधे सीधे आप के जीवन से जुड़ा है। उन्होंने पश्चिम प्रदेश के आठ करोड़ पश्चिम प्रदेश के नागरिकों को सलाह देते हुए कहा कि वो अपने अपने क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशियों से सवाल करें कि उनके एजेंडे में पश्चिम प्रदेश विभाजन के मुद्दे पर क्या है।उनसे बात करते हुए उनकी वीडियो बनाये ताकि भविष्य में काम आये। कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि पश्चिम प्रदेश बनता है तो आठ करोड़ लोगो का भविष्य सम्पन्न भविष्य होगा। इसलिए आप सबकी जिम्मेदारी है कि आप सब इस मुद्दे पर गहराई से चिंतन करें और आपके लिए संघर्षरत मोर्चा को मजबूत बनायें। मोर्चा ने आंदोलन के लिए आर्थिक सहयोग की भी गुहार लगाई।

Comments