सहारनपुर जिले में 1 वर्ष में चीनी मिलों द्वारा 80 करोड रुपए की घटतोली - भगत सिंह वर्मा

सहारनपुर जिले में 1 वर्ष में चीनी मिलों द्वारा 80 करोड रुपए की घटतोली •• भाजपा की प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है भगत सिंह वर्मा

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर -आज यहां जिला कार्यालय महफूज गार्डन में प्रेस वार्ता करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार प्रदेश के गन्ना किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। 

किसान नेता ने कहा पहले ही प्रदेश सरकार ने गन्ने का मूल्य न के बराबर बढ़ाया है। चीनी मिलें समय से गन्ना किसानों को भुगतान नहीं कर रही हैं। गन्ना सीजन 2023 - 24 में सहारनपुर जिले की आठ चीनी मिलों ने भाजपा की सरकार गन्ना विभाग वेट एंड मेजरमेंट विभाग की मिली भगत से जिले के गन्ना किसानों को कांटों में घटतोली करके 80 करोड रुपए का नुकसान पहुंचाया हैं। 

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सहारनपुर जिले की त्रिवेणी चीनी मिल देवबंद ने 10% तक कांटों में घटतोली की है। दिनांक 16 मार्च 2024 को गन्ना सचिव अजीत कुमार ने देवबंद चीनी मिल के क्रय केंद्र ग्राम सलेमपुर में 10% की घटतोली पकड़ी हैं। भगत सिंह वर्मा ने मंडल आयुक्त सहारनपुर ऋषिकेश भास्कर जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार उप गन्ना आयुक्त ओमप्रकाश सिंह डीआईजी व एसएसपी सहारनपुर से देवबंद त्रिवेणी चीनी मिल के अध्यासी पुष्कर मिश्रा प्रबंध निदेशक तरुण साहनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके इन्हे जेल भेजने की मांग की और गन्ना सीजन 2023 के शुरू से आज तक 10 प्रतिशत घट तोली का जुर्माना लगाकर जिले के गन्ना किसानों को जिले की आठ चीनी मिलों से वसूली करके भुगतान कराया जाए।

 भगत सिंह वर्मा ने कहा कि 5% घटतोली के हिसाब से जिले की चीनी मिलों पर 80 करोड रुपए बनता है जबकि 10% तक घटतोली की गई है इस हिसाब से 160 करोड रुपए किसानों का बनता है। भगत सिंह वर्मा ने भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार को किसान और गरीब विरोधी बताते हुए पूंजीपतियों की सरकार बताया। और गांव गरीब किसान मजदूर छोटे व्यापारी दुकानदारों बेरोजगारों युवाओं को भाजपा की पूंजी पत्तियों की सरकार से लोकसभा के चुनाव में बचने की अपील की। भगत सिंह वर्मा ने गन्ना विभाग व जिला प्रशासन से 16 मार्च को देवबंद चीनी मिल के सलेमपुर क्रय केंद्र पर की गई घटतोली में अब तक थाने में F I R दर्ज करके कार्रवाई न करने पर रोष प्रकट किया गया। भगत सिंह वर्मा ने भाजपा की योगी सरकार से गन्ना किसानों की हो रही लूट पर स्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

 प्रेस वार्ता में भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक प्रदेश सचिव रिशिपाल प्रधान गुर्जर जिला उपाध्यक्ष मांगेराम यादव महानगर अध्यक्ष जहिर तुर्की ने भाग लिया।



Comments