गुलशेर आलम शाह बने सहारनपुर अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के जिला चैयरमैन - कहा कांग्रेस की राजनीति मिली विरासत में

 


विरेन्द्र चौधरी

सहारनपुर। गुलशेर आलम शाह गुलशेर अल्वी को उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण व अल्पसंख्यको की समस्याओं के समाधान कराने पर कांग्रेस ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस सहारनपुर का चैयरमैन मनोनीत किया है। उक्त जानकारी स्वयं गुलशेर आलम शाह द्वारा दी गई है।
                    हाइलाइट्स 
गुलशेर आलम शाह बने सहारनपुर अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के जिला चैयरमैन
कहा कांग्रेस की राजनीति मिली विरासत में, कांग्रेस जा रही जल्दी बनने जा रही देश की सबसे बड़ी पार्टी 
                       
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस के चैयरमैन शाहनवाज़ आलम ने सहारनपुर के गुलशेर आलम शाह को पार्टी के प्रति निष्ठा समर्पण और संकल्प व अल्पसंख्यको के लिए सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने पर उन्हें ताकत देने के लिए अल्पसंख्यक विभाग सहारनपुर का चैयरमैन मनोनीत किया है। शाहनवाज़ आलम ने जारी पत्र में कहा कि उन्हें आशा है कि आगे भी गुलशेर अल्पसंख्यक हितो की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे और अल्पसंख्यकों को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेगें।
गुलशेर आलम शाह से हमारे संवाददाता ने सवाल पुछा कि जब कांग्रेस छोड़ कर लोग भाग रहे हैं,ऐसे में वो कांग्रेस में कैसे विश्वास रख रहे हैं। जवाब में गुलशेर ने कहा उनके पिता सहारनपुर के सबसे पुराने कांग्रेसी है, कांग्रेस की राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। कांग्रेस में उनकी आस्था है। राजनीति में उलट फेर चलती रहती है। उन्होंने कहा कांग्रेस आज भी देश की दूसरी पार्टी है। अब दलित और मुस्लिम कांग्रेस की तरफ लौट रहा है। हम जल्दी देश की बड़ी ताकत बनने जा रहे हैं।
प्रेरणादायक वीडियो जरूर देखें चैनल को सब्सक्राइब करें 

Comments