पश्चिम प्रदेश बनेगा तो सर्वाधिक फायदा दलितों वंचितों गरीबों आदिवासियों व वनवासियो को ही होगा :: जयदेव सिरसिना

 

डीपी सिंह/विरेन्द्र आर्य
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश क्रांति दल के संयोजक विरेन्द्र चौधरी पत्रकार के कैम्प कार्यालय जयदेव सिरसीना पहुंचे और पश्चिम प्रदेश क्रांति दल में शामिल होने की बात कही। विरेन्द्र चौधरी पत्रकार ने जयदेव को अपनी कमेटी गठित करने को निर्देशित किया।
विरेन्द्र चौधरी पत्रकार ने जयदेव सिरसिना कै बताया कि छोटा राज्यों में मुख्यमंत्री की अपने हर अधिकारी पर नजर रहती है। जिससे आम आदमी के काम समयनुसार तो होते ही हैं,साथ ही भ्रष्टाचार की समस्या पर भी अंकुश रहता है। क्योंकि अधिकारी को शंका रहती है कि अगर काम में ढिलाई हुई तो यह आदमी अपने क्षेत्रीय मंत्री के अलावा सीधा मुख्यमंत्री से संपर्क कर सकता है। चौधरी ने बताया कि जितने भी छोटे राज्य है वहां के अंतिम गांव तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध है। हमारे देश यानि उत्तर प्रदेश में एक मुख्यमंत्री हमें कभी न्याय नहीं दे सकता। उन्हें शायद अपने सभी विधायकों के नाम तक मालूम होंगे। ऐसे में आप उनसे न्याय की उम्मीद कैसे कर सकते है।
                        हाइलाइट्स 
•  देश यानि उत्तर प्रदेश में हमें कभी न्याय नहीं मिल सकता, लखनऊ बैठकर एक मुख्यमंत्री कभी हमें संपूर्ण न्याय नहीं दे सकता : विरेन्द्र चौधरी पत्रकार
बसपा के साथ हुं आगे भी रहुंगा, लेकिन अपने हकों के लिए पश्चिम प्रदेश क्रांति दल के साथ रहुंगा : जयदेव 

जयदेव सिरसिना ने कहा वे पश्चिम प्रदेश क्रांति दल के नेतृत्व में पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन में भागीदारी निभाएंगे,भले ही वो आज तक बसपा से जुड़े रहे हो,आगे भी बसपा से जुड़े रहेंगे। लेकिन अलग प्रदेश के लिए वे पश्चिम प्रदेश के साथ ही रहेंगे। उन्होंने कहा वे अपने क्षेत्र में पश्चिम प्रदेश की चर्चा चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे। जयदेव सिरसिना ने कहा वो अपने समाज को जागरूक करेंगे कि पश्चिम प्रदेश में सर्वाधिक फायदा दलित, वंचित, आदिवासी और वनवासियो को ही मिलेगा। उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा वे जल्दी ही सिरसिना में पश्चिम प्रदेश क्रांति दल की बैठक आयोजित करेंगे।

Comments