राजू पहलवान आये पश्चिम प्रदेश पुनर्गठन के समर्थन में, पश्चिम प्रदेश लेना जरूरी तभी होगा संपूर्ण विकास - राजू पहलवान

 


विरेन्द्र चौधरी/जय देव
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश क्रांति दल के सहयोगी पश्चिम प्रदेश अपना संपूर्ण प्रदेश की चर्चा लगातार आम आदमी से कर रहे हैं। जिसके चलते पश्चिम प्रदेश क्रांति दल की टीम संख्या लगातार बढ़ रही है। सहारनपुर में जमीन से जुड़े भूपेन्द्र शर्मा उर्फ राजु पहलवान ने चर्चा के बाद पश्चिम प्रदेश क्रांति दल को समर्थन देते हुए कहा वह आंदोलन के साथ है।
                       हाइलाइट्स 
राजू पहलवान आये पश्चिम प्रदेश पुनर्गठन के समर्थन में, पश्चिम प्रदेश लेना जरूरी तभी होगा संपूर्ण विकास - राजू पहलवान 
सरकार से हक पाने है तो युवाओं को आना होगा सड़को पर
चर्चा के दौरान राजू पहलवान ने कहा कि आज पूरे देश में युवा बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। मंहगाई बढ़ रही है। देश का युवा हताश और निराश हैं।अगर राज्य छोटे होंगे,तो विकास होगा।लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में खुशहाली आयेगी।राजू पहलवान ने कहा उत्तराखंड छत्तीसगढ़ तेलंगाना झारखंड नये राज्य बनने के बाद इतना विकसित हुए कि वहां से युवाओं का पलायन बंद हो गया। उन्होंने कहा वे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए पश्चिम प्रदेश क्रांति दल के साथ है,और आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार है।
पीपीकेडी के संयोजक विरेन्द्र चौधरी पत्रकार ने कहा पश्चिम प्रदेश के युवाओं को अपने हको और न्याय के लिए सड़कों पर आकर आंदोलन करना होगा।जब तक पश्चिम प्रदेश का युवा सड़को पर नही उतरेगा तब तक सरकार कुंभकर्ण की नींद सोती रहेगी। विरेन्द्र चौधरी पत्रकार ने कहा पश्चिम प्रदेश के नागरिकों और अभिभावकों को चाहिए कि वे आने वाली नस्लों के भविष्य को देखते हुए उन्हें आंदोलन के लिए प्रेरित करें।

Comments