हम लगायेंगे पश्नीचिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले में नीम के २०० पेड़ •• नीरपाल

 


विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर।राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल  ने बैठक में कहा कि खेल प्रकोष्ठ की टीम हर जिले में लगभग 200 पेड़ नीम के लगाएगी।

      हकीकत नगर कार्यालय पर पर्यावरण की चिंता को लेकर चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि प्रकृति को बचाना है तो देश के हर नागरिक को चाहिए कम से कम एक पौधारोपण जरूर करें। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की टीम ने निर्णय लिया है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले में 200 पेड़ नीम के लगाए जायेंगे।नीम की स्पेशल वेरायटी कलकत्ता से मंगवाई गई है।

     उन्होंने कहा की वृक्ष ही जीवन है,पर्यावरण को बचाना है तो पेड़ पौधे लगाने बहुत जरूरी है।आज जो भीषण गर्मी पड़ रही है,46,47 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर हो रहा है ये साफ संकेत दे रहा है कि प्रकृति का संतुलन बिगड़ चुका है।यदि अभी सुध नहीं ली गई तो अगले वर्ष तापमान 55 डिग्री सेल्सियस होगा।पेड़ो के अवैध कटान और हाईवे पर पेड़ो का सफाया आने वाले समय में घातक सिद्ध होगा।

     इस दौरान प्रदेश महासचिव मयंक तरार,महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक,जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, प्रशांत कुमार अध्यक्ष, चौ अरविंद आदि उपस्थित रहे।

          

Comments