पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण का आंदोलन तेज होगा - उन्नति की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटा जाए - भगत सिंह वर्मा

पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण का आंदोलन तेज होगा - उन्नति की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटा जाए भगत सिंह वर्मा


विरेन्द्र चौधरी 

बेहट सहारनपुर- आज यहां बेहट में समाजसेवी हाजी एहसान कुरैशी से उनके प्रतिष्ठान पर भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण के आंदोलन को तेज करने के लिए विस्तार से चर्चा की और कहा कि उत्तर प्रदेश की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटना जरूरी है ।

भगत सिंह वर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 25 करोड़ है जबकि यूनाइटेड स्टेट अमेरिका की  जनसंख्या 34 करोड़ है और वहां 50 राज्य हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता की लखनऊ में घोर उपेक्षा की जा रही है,यहां शिक्षा और चिकित्सा काफी निम्न स्तर की है और यहां के शिक्षित युवाओं को प्रदेश की सरकारी नौकरी में मात्र दो प्रतिशत हिस्सेदारी क्लास वन में है और क्लास 2-3-4 में मात्र 6% है, जबकि यहां की भागीदारी कम से कम 32% होनी चाहिए। बड़ा राज्य होने के कारण यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय बिहार के बराबर हो गई है और देश में सबसे कम है जिस दिन पश्चिम प्रदेश का निर्माण होगा उस दिन यहां प्रति व्यक्ति वर्षिक देश ही नहीं दुनिया में सबसे अधिक कतर देश से भी अधिक होगी और यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और निशुल्क होगी और यहां के शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी में पूर्ण भागीदारी होगी।

 पृथक राज्य की चर्चा के दौरान समाजसेवी हाजी एहसान कुरैशी ने कहा कि हम पृथक राज्य के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और आपके साथ हैं एहसान कुरैशी ने कहा कि पृथक राज्य हम सब की सबसे बड़ी आवश्यकता है जिसे हम सबको जाति बिरादरी और धर्म से ऊपर उठकर पृथक राज्य के निर्माण में जोर-शोर से संघर्ष करना चाहिए उन्होंने कहा कि हम आपके साथ हैं आप इस आंदोलन को जोर-जोर से लडये क्योंकि हमारे आने वाली जनरेशन के लिए सबसे जरूरी है। 

पृथक राज्य की चर्चा में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश सचिव सोनू राजा मंडल उपाध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह योगेश त्यागी सुमित वर्मा ने भाग लिया।


Comments