हटेंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक,उनका स्थान लेंगे स्वतंत्रदेव सिंह और डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई

 हटेंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक,उनका स्थान लेंगे स्वतंत्रदेव सिंह और डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई 

विरेन्द्र चौधरी 
LUCKNOW। लखनऊ से दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व ब्रजेश पाठक को हटाया जा रहा है। इनके स्थान पर स्वतंत्रदेव व डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। पिछले काफी दिनों से भाजपा में अंर्तकलह की चर्चा थी,जो अब सतह पर देखी जा रही है।

आजकल लोकसभा चुनाव को लेकर मंडलीय स्तर पर समीक्षा हो रही है,जिसकी अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं, जिसमें दोनों उप मुख्यमंत्रियों को भी शामिल होना था। लेकिन दोनों ने ही समीक्षा बैठक में शामिल ना होकर भाजपा के अंर्तकलह को चर्चा में ला दिया। 


मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की मंडलवार समीक्षा बैठक से लगातार गैरहाजिर रहने की हरकत को आलाकमान ने अनुशासनहीनता माना है। बताया जा रहा है कि, दोनों ही उप मुख्यमंत्रियों के बर्ताव से BJP हाईकमान खुश नहीं है। सूत्र बताते हैं कि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जगह स्वतंत्र देव सिंह और ब्रजेश पाठक के स्थान पर डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपेयी को उत्तर प्रदेश का अगला उप मुख्यमंत्री बनाये जाने की चर्चा है। जिसका फैसला पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह संयुक्त रूप से लेंगे। केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।


Comments