दिल्ली में रियान त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने ली राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता

राष्ट्रीय लोकदल की ताकत दिन प्रतिदिन बढ़ रही है ••दिल्ली में रियान त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने ली राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता

विरेन्द्र चौधरी 

 दिल्ली।दिल्ली के हर्ष विहार में आर बी कॉन्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि युवाओ को सम्मान देने का काम यदि किसी नेता ने किया है तो वह भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री माननीय श्री जयंत चौधरी जी ने किया है।युवाओ को सही मार्ग दिखाना,खेलो के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करना हमारे नेता ने किया है।खेल प्रकोष्ठ हमेशा यूवाओ के साथ खड़ा है। राष्ट्रीय सचिव प्रबुध कुमार ने कहा कि युवा हमारे देश की रीढ़ है।इन्हें नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। पार्टी में सभी को सम्मान मिलेगा।

   सम्मेलन में खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगराज सिंह बालियान,राष्ट्रीय सचिव सतवीर सिंह घिस्सा,युवा जिलाध्यक्ष जयदीप दीपू,रामकुमार पंवार मंडलाध्यक्ष, सामत शेखरी , डॉ राजेंद्र चंदेला,तरुण चौधरी,राहुल चौधरी,महक सिंह सरोहा,पुष्पेंद्र पंवार आदि ने संबोधित किया।संचालन डॉ रेखा चौधरी  ने किया।

     इस अवसर मो उस्मान,अनीस शिदिकी,यूसुफ चौधरी,पप्पू सैफी, मो इकबाल,मुकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments