पल्लवी पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात •• भाजपा में मचा हड़कंप •• राजनीतिक गलियारों में क्या हो रही चर्चा

पल्लवी पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात •• भाजपा में मचा हड़कंप •• राजनीतिक गलियारों में क्या हो रही चर्चा 


 विरेन्द्र चौधरी 

लखनऊ। सिराधु से केशव प्रसाद मौर्या को हराने वाली विधायक पल्लवी पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात भी लगभग आधा घंटे के लगभग चली। इसे लेकर राजनीति में हलचल पैदा कर दी है क्योंकि यह मुलाकात ऐसे वक्त में हुई,जब भाजपा के अंदर अंर्तकलह चरम सीमा पर पहुंच गया है।
आपको बताते चलें कि विगत दिवस पल्लवी पटेल "अपना दल के" की अध्यक्षया है। पल्लवी पटेल अपने पति के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंची। इस मुलाकात ने प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। राजनीति में इसके मतलब निकाले जा रहे हैं। जबकि पल्लवी पटेल का कहना है ये औपचारिक मुलाकात थी।
जानकारी देते हुए अपने पाठकों को बता दें कि पल्लवी पटेल ने २०२२ लोसभा से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गठबंधन तोड़ते हुए किनारा कर लिया था। इसके बाद इस चुनाव में उन्होंने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से गठबंधन कर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। जिसमें उन्होंने केशव प्रसाद मौर्या भाजपा को हराकर सबको हैरत में डाल दिया था।
संगठन सरकार से बड़ा बता कर केशव प्रसाद मौर्या ने....
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने हाल ही में यह कह  कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी थी, कि संगठन सरकार से बड़ा होता है।वहीं उनकी बात से यह अंदाज़ा सहज लगाया जा सकता है कि   योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्या के बीच दूरियां बढ़ रही है। पल्लवी पटेल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दोनों के बीच बढ़ती तनावपूर्ण स्थिति से भाजपा को भारी नुक्सान हो सकता है। दोनों लोग अंदर ही अंदर अपनी ताकत को बढ़ाने में लगे हुए हैं।

Comments