देश में आज़ भी नाबालिग बच्चियों व महिलाओं का उत्पीड़न जारी - उजमा खान

भारत की हर पीड़ित महिला के लिए संघर्ष को तत्पर एकता जन सेवा फाउंडेशन की महिला विंग की   राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - उजमा खान


विरेन्द्र चौधरी/इरशाद मुंडन

देहारादून । भारत की हर पीड़ित महिला के लिए संघर्ष को तत्पर एकता जन सेवा फाउंडेशन की महिला विंग की   राष्ट्रीय उपाध्यक्ष   उजमा खान ने कहा कि देश की महिलाओं की स्थिति बहुत दयनीय है।  दहेज उत्पीड़न, बलात्कार जैसी घटनाएं प्रतिदिन सुनने को मिलती है जिससे आभास होता है कि महिलाएं समाज मे आज भी प्रभावी रूप से सक्षम नही है ।

उजमा खान ने कहा कि इस दुनिया की जननी महिला है फिर भी देहज लोभी लोग उनका उत्पीड़न करते है, जो दुखद है सुनने में आता है कुछ लोग नाबालिग बच्चियों का भी यौन शोषण कर देते है। जिससे मन विचलित होता है। हमनें हर पीड़ित महिला हो या बच्ची हो  उसके लिए फाउंडेशन बनाया है देश के किसी भी कोने से कोई महिला हमे काल करती है,। तो उसको तुरन्त राहत पहुचाने का कार्य हम लोग करते है। हमारे नेटवर्क में सम्पूर्ण भारत से महिला जुड़ी है जो महिलाओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के निस्तारण में हमारी फॉउंडेशन  मदद करती है जो समस्याएं उनके द्वारा फाउंडेशन को बताई जाती है उनके निदान का कार्य हम लोग करते है।

पश्चिम प्रदेश आंदोलन से जुड़ने के लिए संपर्क करें विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 8057081945/9410201834




Comments