शर्मनाक :: भाजपा नेता ने मुसलमान बनने की दी धमकी - यूपी में सत्ता पर हावी अफसरशाही - भाजपा के एम एल ए,एम पी नहीं देते साथ

 यूपी में अफसरशाही सत्ता पे हावी, मैं मुसलमान बन जाऊंगा, बीजेपी नहीं छोडुगां - भाजपा विधायक सांसद साथ नहीं देते -- प्रदीप अग्रवाल भाजपा नेता ने दी धमकी



विरेन्द्र चौधरी
बरेली। मामला बरेली का है। भाजपा के वरिष्ठ हिंदू नेता ने कहा मैं भाजपा नहीं छोडुगां। मैं मुस्लिम धर्म अपना लुंगा। क्योंकि यहां विधायक और सांसद साथ नहीं देते। अफसरशाही सत्ता पर हावी है। यह दर्द भाजपा के वरिष्ठ नेता ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर राजनीति की वर्तमान स्थिति जाहिर कर दी है। भाजपा के इस नेता का नाम है प्रदीप अग्रवाल,भाजपा में बरेली महानगर उपाध्यक्ष है।
प्रदीप अग्रवाल महानगर उपाध्यक्ष बरेली ने अपना दर्द फेसबुक पोस्ट पर डालते हुए कहा कि यहां भाजपा के सांसद, विधायक साथ नहीं देते। अफसर सुनते नहीं, सत्ता पे अफसरशाही हावी है। अधिकारी मनमर्जी करते हैं। आगे लिखा है कि अगर मेरे साथ 15 दिन में न्याय नहीं हुआ तो मैं मुस्लिम धर्म ग्रहण कर लुंगा। लेकिन भाजपा नहीं छोडुगां।फेसबुक पर पोस्ट डालते ही बरेली की राजनीति में हलचल मच गई। पूरे देश में भाजपा की राजनीति पर चर्चा होने लगी है।
जहां तक हमें जानकारी मिली है कि 2022 में सुभाष नगर बरेली के रहने वाले किसी युवक के साथ प्रदीप अग्रवाल की झड़प हो गई थी। इसके बाद प्रदीप ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी। जिसमें युवक घायल हो गया।युवक किसी सिपाही का बेटा बताया जा रहा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी बरेली ने प्रदीप अग्रवाल के हथियार का लाइसेंस रद्द कर दिया।
प्रदीप अग्रवाल ने फेसबुक पर लिखा मैं 1988 से भाजपा का सिपाही हुं। भाजपा सत्ता में रही या विपक्ष में, मैं हमेशा भाजपा के साथ रहा हुं। बिल्कुल निर्दोष होने के बावजूद 7 महीने जेल में रहा। अदालत ने मुझे निर्दोष माना। इसके बाद भी मेरे दोनों शस्त्रों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए। बरेली के नेता कह रहे है, हमारे पास आओ हम फोन कर देंगे। मैं जाऊं या नहीं जाऊं मेरा काम होना चाहिए,जो आज तक नहीं हुआ। उन्होंने आगे लिखा कि मैं अधिकारियों के चक्कर काटते काटते थक और निराश हो गया हुं।मेरे अंदर रोष है, अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं मुस्लिम धर्म अपना लुंगा।

Comments