पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा क्षेत्रीय सांसदो को ज्ञापन सौंप पश्चिम प्रदेश की संसद में आवाज उठाने की कर रहा मांग

पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा क्षेत्रीय सांसदो को ज्ञापन सौंप पश्चिम प्रदेश की संसद में आवाज उठाने की कर रहा मांग


विरेन्द्र चौधरी
गाजियाबाद। पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में पश्चिम प्रदेश के निर्माण में जो सक्रिय कार्य किए जा रहे हैं।वो काबिले तारीफ है। अन्य संगठन अपने अपने जिले में सिमटे हुए हैं।

पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के सहयोगी विरेन्द्र चौधरी पत्रकार ने कहा संयुक्त मोर्चा लगातार क्षेत्रीय सांसदों से संपर्क कर उन्हें लोकसभा में पश्चिम प्रदेश की मांग उठाने के लिए दबाव बना रहा है।
          आपको बताते चलें कि संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सत्य पाल सिंह यादव व केंद्रीय महासचिव अ०प्रा० कर्नल सुधीर के अनुसार सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद, मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने संसद में पश्चिम प्रदेश की मांग उठाने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिम प्रदेश के सभी सांसदों से संपर्क कर उन्हें ज्ञापन देकर संसद में पश्चिम प्रदेश की मांग उठाने के लिए कहा जायेगा। उन्होंने सांसदो से कहा कि आपको यहां की जनता ने अपना सांसद चुना है तो आपका कर्तव्य है कि आप जनता की मांग पश्चिम प्रदेश की मांग को संसद में उठायें, जिसके लिए सांसदों ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस बार पश्चिम प्रदेश की मांग को संसद में उठायेंगे।
  सांसदो को ज्ञापन सौंपते समय मोर्चे के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सत्य पाल सिंह यादव, केंद्रीय महासचिव कर्नल सुधीर, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाराशर,हंसवीर, पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा, अशोक मलिक, पश्चिम प्रदेश क्रांति दल के अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी, प्रदीप धारिया,पश्चिम विकास समिति के एडवोकेट गौरव यादव, संगठन मंत्री गाजियाबाद के एडवोकेट ललित निवास, रमेश कुमार, सहित मोर्चे के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे। जिन्हें सांसदों ने संसद में पश्चिम प्रदेश की मांग उठाने के लिए आश्वासन दिया।
विशेष:: विरेन्द्र चौधरी पत्रकार जनता से अपील करता है कि आप अपने अपने क्षेत्र के जो पश्चिम प्रदेश के आंदोलनकारियों से संपर्क कर पश्चिम प्रदेश आंदोलन से जुड़े। मेरठ मंडल कर्नल सुधीर 9958209360, एडवोकेट सत्य पाल सिंह यादव 9971468700, मुक्ति मोर्चा के भगतसिंह वर्मा 9719664481, अशोक मलिक 9045891691, विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 8057081945 पर संपर्क कर आंदोलन संबधी गतिविधियों की जानकारी ले सकते हैं। आंदोलन से जुड़ सकते हैं।

Comments