सदस्यता अभियान में बोले इसरार चौधरी -- हम सत्ता में रहे या सत्ता से बाहर हम जनता के लिए संघर्ष करते रहेंगे

सदस्यता अभियान में बोले इसरार चौधरी -- हम सत्ता में रहे या सत्ता से बाहर हम जनता के लिए संघर्ष करते रहेंगे 


विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मां अखिलेश यादव जी व सहारनपुर देहात के लोकप्रिय, विधायक मां आशु मलिक जी के निर्देशानुसार सपा की राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रीत सदस्य इसरार चौधरी ने दानिश कॉलोनी रसूलपुर में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर जागरूक किया । सदस्य बना कर सपा से जनता को जोड़ा।

इस मौके पर इसरार चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्व धर्म सद्भभाव को मानने वाली पार्टी है और सहारनपुर देहात से लोकप्रिय ,जनप्रिय विधायक मां आशु मलिक जी जनता के लिए हर समय खड़े रहते हैं तथा सहारनपुर नगर निगम में आसपास की कॉलोनी को 80 करोड रुपए से विद्युत आपूर्ति भी देहात से सहारनपुर नगर में कराई है और आगे भी विकास कार्य करा रहे हैं। इसरार चौधरी ने कहा आज पूरा देश समाजवादी पार्टी की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम समाजवादी विचारधारा के लोग हैं,हम सत्ता में रहे या ना रहे,हम जनता के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

इस मौके पर सलीम मलिक, ठेकेदार शफीक मलिक, आसिफ, साजिद गाडा, अय्यूब अंसारी आदि थे।


Comments