पश्चिम प्रदेश बनेगा तो उसमें होंगे कौन-कौन से मंडल, कौन-कौन से जिले - जानकारी विस्तार से - नक्शा भी देखें

 पश्चिम प्रदेश बनेगा तो उसमें होंगे कौन-कौन से मंडल, कौन-कौन से जिले - जानकारी विस्तार से - नक्शा भी देखें 


विरेन्द्र चौधरी/पवन बंसल 

गाजियाबाद। पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलो का नया राज्य पश्चिम प्रदेश बनाने के लिए आंदोलन कर रहा है। मिल रही मोर्चे की गतिविधियों एवं खबरों से पता चलता है कि आंदोलन की गति तेज हो रही है।

इस संबध में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सत्य पाल सिंह यादव व केन्द्रीय महासचिव अवकाश प्राप्त कर्नल सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि संयुक्त मोर्चा में दर्जनों सामाजिक संगठन जुड़ चुके हैं। सभी सांसदों को ज्ञापन के माध्यम से संसद में आवाज उठाने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से चल रहा आंदोलन अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग आंदोलन की गतिविधियों को अपने अपने व्हाट्स ऐप ग्रुपों, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर शेयर करें। अपने साथियों से पश्चिम प्रदेश को लेकर चर्चा भी करें ताकि अधिक से अधिक लोग आंदोलन से जोड़े जा सके। उन्होंने पश्चिम  प्रदेश को मंडलो और जिलो की जानकारी भी उपलब्ध कराई।
पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के 27 जिलों को संयुक्त कर एक नए राज्य की नींव के हम सभी भागीदारी के रूप में कार्य को तेजी प्रदान करे। 10 वर्षों के लंबे प्रयास को अब गति देने की बहुत आवश्यकता पड़ रही है। आप सभी से आग्रह है कि सभी पोस्टों को अपने जिले स्तरीय ग्रुप्स में शेयर करते रहे शायद अब वक्त आ गया है कि हम आगे बढ़कर अपने हक की मांग करे। 
27 जिले मंडल के अनुसार निम्न प्रकार है जो जल्द नए राज्य के रूप में बनेगा।अलीगढ़ मंडल 1.अलीगढ़ 2. हाथरस 3. कासगंज 4. एटा, आगरा मंडल 1. आगरा 2. फिरोजाबाद 3. मथुरा 4. मैनपुरी,बरेली मंडल 1. बदायूँ,2. बरेली, 3. पीलीभीत 4. शाहजहाँपुर, मुरादाबाद मंडल 1. मुरादाबाद 2. रामपुर 3. संभल 4. अमरोहा 5 बिजनौर, मेरठ मंडल 1. मेरठ 2. बागपत 3. बुलंदशहर 4. गाजियाबाद 5. गौतबुद्धनगर 6. हापुड़, सहारनपुर मंडल 1. सहारनपुर 2. मुजफ्फरनगर 3. शामली,
फर्रुखाबाद जिला, कानपुर मण्डल का हिस्सा है।


पश्चिम प्रदेश आंदोलन से जुड़ने के लिए संपर्क करें भगत सिंह वर्मा मोबाइल नंबर 9719664481,विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 8057081945/9410201834

Comments