पश्चिम प्रदेश निर्माण को लेकर मेरठ में होगा बड़ा सेमिनार, पश्चिम प्रदेश से कईं सांसद, गणमान्य नागरिक होंगे शामिल

 पश्चिम प्रदेश निर्माण को लेकर मेरठ में होगा बड़ा सेमिनार, पश्चिम प्रदेश से कईं सांसद, गणमान्य नागरिक होंगे  शामिल 


विरेन्द्र चौधरी 

मेरठ। पृथक पश्चिम प्रदेश राज्य की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। विभिन्न संगठन पश्चिम प्रदेश के लिए आंदोलित है। इसी कड़ी में मेरठ में एक बड़ा सेमिनार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें  कईं सांसद पहुंच कर अपना समर्थन देंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 सितंबर को सांध्यकाल 03 बजे होटल DOAB मेरठ बाईपास में एक बड़ा सेमिनार आयोजित किया जा रहा है जिसमें कईं सांसद व पश्चिम प्रदेश के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी देते हुए अवकाश प्राप्त कर्नल सुधीर कुमार केन्द्रीय महासचिव पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने बताया कि अब आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसीलिए सेमिनार में क्षेत्र के सांसदो को भी आमंत्रित किया गया है,ताकि पश्चिम प्रदेश मुद्दे को संसद में जोरशोर से उठाया जा सके।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश मुद्दे पर सभी संगठन एक मंच पर मौजूद रहते हुए आंदोलन में हिस्सा लेंगे और पृथक पश्चिम प्रदेश बनने तक संघर्ष करेंगे।

पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सत्य पाल सिंह यादव ने कहा हम अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्होंने कहा देश के अन्य राज्यों की जनसंख्या लगभग 4.5 करोड़ है, उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ है, ऐसे में न्याय की बात करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम प्रदेश के एक एक नागरिक को आंदोलन में शामिल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश है कि सेमिनार में अधिक से अधिक लोग व सांसद शामिल हो।

सेमिनार के संबंध में राजेन्द्र पाराशर 9818025530, विरेन्द्र चौधरी 8057081945, जिला अध्यक्ष रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह 9410091646 से प्राप्त की जा सकती है।

Comments