उपचुनाव में लड़ेंगे मौहम्मद शाहवेज कुरैशी - पीपीएनपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सतेन्द्र सिंह ने की घोषणा

उपचुनाव में लड़ेंगे मौहम्मद शाहवेज कुरैशी - पीपीएनपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सतेन्द्र सिंह ने की घोषणा 


विरेन्द्र चौधरी 

मुजफ्फरनगर।आज ग्राम तेवडा जनपद मुजफ्फरनगर मे श्री बुन्दु खां के आवास पर पश्चिमांचल निर्माण पार्टी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह व संचालन राष्ट्रीय महासचिव वरीस अहमद ने किया।

बैठक  मे विचार विमर्श उपरांत  राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने विधान सभा मीरपुर -16 पर होने वाले  उपचुनाव मे तेवडा निवासी मौहम्मद शाहवेज कुरैशी को पश्चिमांचल निर्माण  पार्टी की ओर से  प्रत्याशी घोषित किया। उपस्थित सभी सदस्यो ने करतल  ध्वनि से मौहम्मद शाहवेज को प्रत्यासी घोषित किए जाने का स्वागत करते हुए तन मन धन से पूर्ण उत्साह के साथ चुनाव लड़ने का संकल्प  लिया।

इस अवसर  पर पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के युवा जिला उपाध्यक्ष  वसीम खोखनी ने कहा मै राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी का समर्पित  सदस्य था।समाजवादी पार्टी मे अपनी उपेक्षा के चलते मै आठ करोड  पश्चिमांचल वासियों को उनका हक दिलाने के लिए पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की नीति व क्रियाकलापो से प्रभावित होकर पार्टी मे शामिल हुआ हूं। मै संकल्प  लेता हुं की अलग प्रदेश  पश्चिमांचल का गठन होने तक आन्दोलन करते हुए  पार्टी पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य  करूंगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वरीस अहमद ने कहा केन्द्र  व प्रदेश सरकार ने हमेशा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो की उपेक्षा की है। 72%रेवेन्यू देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश  के विकास  के लिए  मात्र 18% धनराशि मिलती है।पश्चिम मे एम्स ,आई आई टी,केन्द्रीय विश्वविधालय  ,आई आई एम भी नही है। 

डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा स्वास्थ्य, शिक्षा व खेल सुविधाओ  का अभाव  है।पार्टी प्रत्याशी शाहवेज  कुरेशी  ने कहा कि यदि मीरापुर  क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से मै चुनाव जीत  जाता हूं तो मै आपको विश्वास दिलाता हूं की क्षेत्र मे विकास की गंगा बहेगी। बेरोजगार युवको को रोजगार  दिलाऊंगा।

बैठक को शौकीन  चौधरी, मौहम्मद  जीशान, अजय,रामकुमार, मौहम्मद आलाकमान आदि ने भाग  लिया।बैठक  मे जुल्फिकार आबिद राठौर, कैसर शाहिद, शाहबाज, बुन्दु खां आदि ने भाग  लिया।सभी वक्ताओं ने कहा की पार्टी का नारा हमारा नारा भाई चारा को ध्यान मे रखते हुए मीरापुर क्षेत्र  के सभी गांव मे व्यापक प्रचार-प्रसार  करें।छोटे राज्य  के फायदे क्या हैं प्रत्येक मतदाता तक यह संदेश  पहुंचना चाहिए।

       

Comments