लोकहित चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटे कंबल, सामाजिक कार्यो के साथ ही नागरिकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग करे ट्रस्ट -- देवेन्द्र अधाना

 लोकहित चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटे कंबल, सामाजिक कार्यो के साथ ही नागरिकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग करे ट्रस्ट -- देवेन्द्र अधाना


विरेन्द्र चौधरी / विनय कुमार 

सहारनपुर।आज क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण के उपरांत लोकहित चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड सहारनपुर के मुख्य कार्यालय राजगृह जय भीम नगर अंबेडकर द्वारा गली हसनपुर चौक दिल्ली रोड सहारनपुर पर गर्म कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संजय सूर्य जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, पार्षद राजू सिंह ओजपुरा, हसनपुर पुलिस चौकी प्रभारी श्री देवेंद्र सिंह अधाना, राम मेहर जयंत जी, भाजपा मंडल संयोजक श्री चंद्रशेखर जी, बैंक से रिटायर्ड श्री अशोक बर्मन जी आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रवेश गौतम जी ने किया 

 ट्रस्ट के उपस्थित पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सरवन, उपाध्यक्ष राजकुमार राणा सलाहकार, संदीप कटारिया सह सचिव कुवांरी मनीता डाबरी मीडिया प्रभारी, कुमारी समरीन सदस्य,दीपक पालीवाल सदस्य, श्रीमती चांदनी सदस्य,व समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

  इस अवसर पर संजय सूर्य  ने कहा की 26 जनवरी हमारे देश का महान पर्व है क्योंकि हमारे क्योंकि आज के दिन ही हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। लकी चैरिटेबल ट्रस्ट निरंतर समाज के हित में प्रयासरत रहे ऐसी मनोकामना करता हुं।

मुख्य अतिथि के रूप में चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह अधाना ने गणतंत्रता दिवस की शुभकामना के साथ-साथ जिले में हो रहे साइबर क्राइम से स्मार्ट फोन चलाने वालों को जागरूक व सचेत किया। उन्होंने कहा सामाजिक कार्यो के साथ साथ संस्था को साइबर क्राइम, ट्रैफिक नियमो व नागरिकों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए।

 राजू सिंह ओजपुरा पार्षद वार्ड नंबर 15 ने ट्रस्ट के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की और गणतंत्र दिवस पर सभी अक्षय प्रवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक बर्मन ने कहा देश आजाद होने के साथ-साथ हम सभी लोगों को नमन करते हैं, इन शब्दों के साथ अपनी बात को विराम दिया।

ट्रस्ट से जुडे राजकुमार राणा झबीरन ने अपने संबोधन में कहा ट्रस्ट बिना किसी भेदभाव के मानव सेवा के लिए तत्पर है। हमारी कोशिश रहेगी कि हम ट्रस्ट के माध्यम से गरीब, असहाय व हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से अवगत कराये ताकि आम आदमी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।

पंकज कुमार मौर्य ने कहा ट्रस्ट हित में मुख्य अतिथियों के द्वारा दिए गए आशीर्वाद एवं सुझावो को ट्रस्ट के अग्रिम कार्यों में क्रियान्वित करने की हर संभव कोशिश की जायेगी।कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों एवं क्षेत्र वासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए निवेदन किया कि वह लगातार ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

इस अवसर पर कंबल लेने पहुंचे पुरूष और महिलाओ ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों की तारीफ करते हुए ट्रस्ट के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Comments